scriptबंगाल विधानसभा चुनाव 2021: PM मोदी देंगे ममता को चुनौती | West Bengal assembly election 2021: PM Modi will challenge Mamta | Patrika News
कोलकाता

बंगाल विधानसभा चुनाव 2021: PM मोदी देंगे ममता को चुनौती

लोकसभा चुनाव (Loksabha Election) में 42 में 18 सीटों पर मिली जीत से उत्साहित भाजपा पश्चिम बंगाल की सत्ता पर काबिज होने के लिए …

कोलकाताOct 25, 2019 / 03:23 pm

Ashutosh Kumar Singh

बंगाल विधानसभा चुनाव 2021: PM मोदी देंगे ममता को चुनौती

बंगाल विधानसभा चुनाव 2021: PM मोदी देंगे ममता को चुनौती

कोलकाता
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 (West Bengal Assembly Election-2019) की तैयारी अभी से शुरू हो गई। लोकसभा चुनाव में 42 में 18 सीटों पर मिली जीत से उत्साहित भाजपा (BJP) पश्चिम बंगाल की सत्ता पर काबिज होने के लिए आतुर है। भगवा खेमा अगले विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार को कोई मौका देने के मूड में नहीं है। भाजपा बंगाल की सत्ता के उस जंग में ममता बनर्जी के खिलाफ सीधे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) को ‘मैदान’ में उतारने की तैयारी में हैं। मोदी मैदान में उतरने का अर्थ यह नहीं है कि मोदी बंगाल में विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे। भाजपा मोदी को सामने रख बंगाल विधानसभा का चुनाव लड़ेगी। मोदी भाजपा के स्टार चुनाव प्रचार होंगे। सबकुछ योजना अनुरूप रहा तो इस साल के अंतिम महीने अथवा अगले साल के पहले महीने में मोदी की कोलकाता के ब्रिगेड मैदान में सभा होगी। उस सभी से मोदी बंगाल विधानसभा के चुनाव का शंखनाद करेंगे।
प्रदेश भाजपा के नेताओं का कहना है कि मोदी ने केवल भारत बल्कि पूरे विश्व में चर्चित हैं। फिर उनके सिवा और किसी क्यों सामने रख कर चुनाव क्यो लड़ा जाएगा। भाजपा के महासचिव व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राहुल सिन्हा ने कहा कि मोदी ही बंगाल विधानसभा चुनाव में पार्टी का चेहरा होंगे। सूत्रों के अनुसार मोदी विधानसभा चुनाव के समय बंगाल में बड़े पैमाने पर जनसभाओं को संबोधित करेंगे। प्रदेश भाजपा नेता इसको लेकर बेहद उत्साहित हैं।

Home / Kolkata / बंगाल विधानसभा चुनाव 2021: PM मोदी देंगे ममता को चुनौती

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो