scriptपश्चिम बंगाल : आगे राम, पोरे वाम (वाममोर्चा) से 20 सीटों पर भाजपा भारी | West Bengal: BJP ahead in 20 seats From this slogan Aage Ram, Porre wa | Patrika News
कोलकाता

पश्चिम बंगाल : आगे राम, पोरे वाम (वाममोर्चा) से 20 सीटों पर भाजपा भारी

इस नारे से मिला भाजपा को लाभ-नारा लगाने वाले अन्य कोई नहीं, बल्कि वाम के हैं समर्थक

कोलकाताMay 19, 2019 / 08:08 pm

Krishna Das Parth

kolkata,west bengal

पश्चिम बंगाल : आगे राम, पोरे वाम (वाममोर्चा) से 20 सीटों पर भाजपा भारी

कृष्णदास पार्थ

पश्चिम बंगाल में इन दिनों यह नारा वाममोर्चा समर्थित मतदाताओं के मुंह से सुनाई पड़ रहा है कि आगे राम, पोरे वाम। अर्थात पहले राम को लाओ, बाद में वाम (वाममोर्चा) तो अपने आप ही आ जाएगा। इससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि वाममोर्चा समर्थकों का वोट भी इस बार भाजपा को मिला है। जिसके आधार पर यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी पहली बार दो अंको को पार करेगी। वैसे भाजापा नेतृत्व भी मान रहा है कि पश्चिम बंगाल में इस बार उसे 20 से 23 सीटें मिलेंगी।
पश्चिम बंगाल में आज अंतिम चरण का मतदान हुआ। कोलकाता उत्तर के एक और छह नंबर वार्ड में घुमने पर वाम समर्थकों के नारे की पुष्टि भी हो गई। छह नंबर वार्ड में बीवीबाजार के पास कई पार्टियों के कैंप लगे थे। जिसमें वाममोर्चा और तृणमूल कांग्रेस के भी कैंप थे। इन कैंपो के कई कैडरों ने बताया कि वे इस बार भाजपा को ही वोट दे और दिला रहे हैं। कारण पूछने पर वाममोर्चा के उस कैडर ने बताया कि हम तो आगे राम, पोरे वाम पर विश्वास करते हैं। यही नहीं पूर्व मिदनापुर जिले में रहने वाले और माकपा के कैडर जिसने नाम नहीं छापने के शर्त बताया कि दादा हमारे यहां भी आगे राम, पोरे वाम हो रहा है। इसके पीछे का तर्क है कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस को हराने के लिए ही हम राम का समर्थन कर रहे हैं। हमें पता है कि तृणमूल को हराना हमारे लिए फिलहाल संभव नहीं है। इसलिए हम राम यानी भाजपा का समर्थन कर रहे हैं। बाद में भाजपा को हराना हमारे से लिए सहज होगा।
वाममोर्चा के कैडरों ने सूची भी तैयार कर ली है, जहां से भारतीय जनता पार्टी को जीताने का प्रयास किया जा रहा है।

1) हुगली- भाजपा
2) घटल- भाजपा
3) मिदनापुर- भाजपा
4) झाडग़्राम- भाजपा
5) पुरुलिया- भाजपा
6) बक्सुरा- भाजपा
7) बिष्णुपुर-भाजपा
8) दमदम- भाजपा
9) बशीरहाट- भाजपा
10) कलकत्ता उत्तर – भाजपा
11) बैरकपुर – भाजपा
12) आसनसोल – भाजपा
13) राणाघाट- भाजपा
14) कृष्णानगर- भाजपा
15) मालदा-भाजपा
16) बालुरघाट- भाजपा
17) रायगंज- भाजपा
18) दार्जिलिंग – भाजपा
19)अलीपुरद्वार-भाजपा
20)कुचबिहार – भाजपा
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो