scriptWest Bengal:राशन घोटाले की हो सीबीआई जांच-भाजपा | West Bengal: BJP demand CBI inquiry in PDS scam | Patrika News

West Bengal:राशन घोटाले की हो सीबीआई जांच-भाजपा

locationकोलकाताPublished: Apr 22, 2020 12:52:08 am

– घोटाले का आरोप निराधार- खाद्य आपूर्ति मंत्री

West Bengal:राशन घोटाले की हो सीबीआई जांच-भाजपा

West Bengal:राशन घोटाले की हो सीबीआई जांच-भाजपा

कोलकाता

प्रदेश भाजपा ने पश्चिम बंगाल की जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) में घोटाले का आरोप लगाते हुए मंगलवार को ममता सरकार से इसकी सीबीआई जांच कराने की मांग की। दूसरी ओर राज्य के खाद्य मंत्री ने भाजपा पर पलटवार करते हुए घोटाले के आरोप को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा के आरोपों को बेबुनियाद और राजनीति से प्रेरित बताया है। मंत्री ने दावा कि हम राज्य के 7.5 करोड़ से अधिक लोगों को मुफ्त राशन प्रदान कर रहे हैं।
भाजपा के राष्ट्रीय सचिव राहुल सिन्हा ने कहा कि बंगाल में राशन अर्थात पीडीएस घोटाला हो रहा है। गरीब लोगों को उनके अधिकारों से वंचित किया जा रहा है। राज्य सरकार इस घोटाले की सीबीआई जांच कराए। पार्टी ने दावा किया कि राज्य में गरीबों के एक वर्ग को राशन नहीं मिल रहा है और वे भूखे रह रहे हैं। सिन्हा ने कहा कि राज्य के खाद्य आपूर्ति मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक अपने कर्तव्यों की पालना में विफल रहे हैं, इसलिए उन्हें मंत्री पद से तुरंत हटा दिया जाए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो