scriptपश्चिम बंगाल: भाजपा को मिली 18 सीटें , अब क्या करेंगी ममता बनर्जी, जानिए… | West Bengal : BJP victory challenge for CM Mamata Banerjee | Patrika News
कोलकाता

पश्चिम बंगाल: भाजपा को मिली 18 सीटें , अब क्या करेंगी ममता बनर्जी, जानिए…

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की जबरदस्त प्रदर्शन ने सभी राजनीतिक दलों को चौंका दिया है।

कोलकाताMay 24, 2019 / 08:14 pm

Prabhat Kumar Gupta

kolkata west bengal

पश्चिम बंगाल: भाजपा को मिली 18 सीट, अब क्या करेंगी ममता बनर्जी, जानिए…

पश्चिम बंगाल: भाजपा को मिली १८ सीट, अब क्या करेंगी ममता बनर्जी, जानिए…
कोलकाता.
पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की जबरदस्त प्रदर्शन ने सभी राजनीतिक दलों को चौंका दिया है। सबसे बड़ा धक्का तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो तथा पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी की परेशानी काफी बढ़ गई है। माथे पर चिंता की लकीरें गहरा गई है। यही कारण है कि लोकसभा चुनाव नतीजों के आने के बाद उन्होंने अपने कालीघाट स्थित आवास पर गुरुवार शाम संवाददाता सम्मेलन करने का पूर्व निर्धारित कार्यक्रम को स्थगित कर दिया था। उल्लेखनीय है कि ममता अपने हर चुनावी सभाओं में कहती रही थी कि लोकसभा चुनाव उनके लिए सेमीफाइनल है। फाइनल तो 2021 में होने वाले पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव ही होंगे। सेमीफाइनल में ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के 23 सीटों के लक्ष्य के करीब 18 के आंकड़े छूने में सफल हुई। भाजपा ने फाइनल में यानी विधानसभा चुनाव तृणमूल कांग्रेस के वर्चस्व के लिए एक बड़ा खतरा पैदा कर दिया है। हालांकि बंगाल में अप्रत्याशित जीत से उत्साहित प्रदेश भाजपा नेताओं का दावा है कि अब ममता बनर्जी सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव राहुल सिन्हा के शब्दों में लोकसभा चुनाव नतीजों के 60 दिनों बाद बंगाल में सरकार बदल जाएगी। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनावों में महज 17 फीसदी वोट के साथ दो सीटें जीतने वाली भाजपा के वोटों का आंकड़ा 40 फीसदी पहुंचने को जबरदस्त राजनीतिक उलटफेर कहा जा सकता है।
जिसकी कल्पना नहीं की होगी-
भाजपा के इस प्रदर्शन ने देश के राजनीतिक पंडितों के पूर्वानुमानों को निरस्त कर दिया है। इसके साथ ही बंगाल की सभी 42 सीटें जीत कर केंद्रीय राजनीति में अहम भूमिका निभाने के ममता बनर्जी के सपने पर पानी फेर दिया है। वैसे, ममता ने पार्टी के जीतने वाले उम्मीदवारों को बधाई देते हुए तमाम नतीजे अधिृकत रूप से सामने आने के बाद नतीजों की समीक्षा करने की बात कही है। ममता को इस बात का अंदेशा तो था कि भाजपा का प्रदर्शन अबकी बार बेहतर रहेगा लेकिन यह इतना चौंकाने वाला होगा, इसकी उन्होंने कल्पना तक नहीं की थी। 2019 के चुनाव नतीजे ने 2009 के लोकसभा चुनावों में तृणमूल कांग्रेस के प्रदर्शन की यादें ताजा कर दी हैं। तब वाममोर्चा के शासन में हुए लोकसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की सीटें एक से बढ़ कर 19 तक पहुंच गई थीं।

Home / Kolkata / पश्चिम बंगाल: भाजपा को मिली 18 सीटें , अब क्या करेंगी ममता बनर्जी, जानिए…

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो