scriptWest Bengal: भाजपा सांसद अर्जुन सिंह के घर के पास बमबाजी, इलाके में दहशत | West Bengal: Bombing near BJP MP Arjun Singh's house | Patrika News
कोलकाता

West Bengal: भाजपा सांसद अर्जुन सिंह के घर के पास बमबाजी, इलाके में दहशत

कोलकाता से सटे उत्तर 24 परगना के बैरकपुर संसदीय क्षेत्र के भाजपा सांसद अर्जुन सिंह के घर के समीप मंगलवार रत बड़े पैमाने पर बमबाजी हुई। अपराधियों ने एक के बाद एक कई बम फोड़े। बमों की आवाज से पूरा इलाका दहल उठा…

कोलकाताJul 09, 2020 / 12:56 am

Ashutosh Kumar Singh

West Bengal: भाजपा सांसद अर्जुन सिंह के घर के पास बमबाजी, इलाके में दहशत

West Bengal: भाजपा सांसद अर्जुन सिंह के घर के पास बमबाजी, इलाके में दहशत

कोलकाता

कोलकाता से सटे उत्तर 24 परगना के बैरकपुर संसदीय क्षेत्र के भाजपा सांसद अर्जुन सिंह के घर के समीप मंगलवार रत बड़े पैमाने पर बमबाजी हुई। अपराधियों ने एक के बाद एक कई बम फोड़े। बमों की आवाज से पूरा इलाका दहल उठा। अर्जुन सिंह ने स्थानीय तृणमूल नेताओं पर आरोप लगाया है। अर्जुन भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई के उपाध्यक्ष भी हैं। बुधवार सुबह मीडिया से मुखातिब होकर उन्होंने कहा कि मंगलवार देर रात तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने अपराधियों की मदद से उनके घर के ठीक पास बमबाजी कराई। एक के बाद एक 10 बम फोड़े गए । उन्होंने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ पार्टी उनकी हत्या की योजना पर काम कर रही है। इसी के तहत उनकी गाड़ी, घर और उन्हें लक्ष्य का लगातार हमले हो रहे हैं। हालांकि तृणमूल कांग्रेस ने अर्जुन सिंह के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। सूचना मिलने के बाद मंगलवार रात को भी पुलिस की टीम पहुंची थी और बुधवार सुबह भी बड़ी संख्या में बैरकपुर कमिश्नरेट की टीम मौके पर पहुंची है। पूरे क्षेत्र की तलाशी ली जा रही है। सीसीटीवी फुटेज देखा गया है। स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। उल्लेखनीय है कि 2 दिन पहले अर्जुन सिंह के घर के पास इसी तरह से बमबाजी की गई थी।

Home / Kolkata / West Bengal: भाजपा सांसद अर्जुन सिंह के घर के पास बमबाजी, इलाके में दहशत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो