scriptWest Bengal: CM ममता बनर्जी ने दुर्गापूजा कमेटियों को दिया 70 करोड़ रुपए | West Bengal CM gave 70 crore rupees to Durgapuja committees | Patrika News
कोलकाता

West Bengal: CM ममता बनर्जी ने दुर्गापूजा कमेटियों को दिया 70 करोड़ रुपए

पूजा आयोजकों में दौड़ी खुशी की लहर दौड़ गई है। पिछले साल विरोध पार्टियों ने सरकार के इस अनुदान का जोरदार विरोध किया था। मामला अदालत तक पहुंच गया था। हालांकि अदालत ने हस्तक्षेप से इनकार कर दिया था।

कोलकाताAug 30, 2019 / 09:58 pm

Ashutosh Kumar Singh

West Bengal: CM ममता बनर्जी ने दुर्गापूजा कमेटियों को दिया 70 करोड़ रुपए

West Bengal: CM ममता बनर्जी ने दुर्गापूजा कमेटियों को दिया 70 करोड़ रुपए

कोलकाता

पश्चिम बंगाल (West Bengal) की मुख्यमंत्री (CM) ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने दुर्गापूजा को लेकर शुक्रवार को बड़ा फैसला किया। उन्होंने इस वर्ष सभी पंजीकृत दुर्गापूजा कमेटियों को 25-25 हजार करके 70 करोड़ रुपए देने का ऐलान किया। राज्य में करीब 28,000 पूजा कमेटियां हैं। पिछले साल सरकार सभी पूजा कमेटियों को 10-10 हजार रुपए दी थी। 70 करोड़ के अनुदान के साथ ममता बनर्जी ने पूजा कमेटियों को बिजली बिलों पर 25 फीसदी की छूट देने का ऐलान किया। पूजा पंडालों में फायर लाइसेंस के लिए कोई शुल्क नहीं लेने को कहा। नेताजी इंडोर स्टेडियम में शुक्रवार को कोलकाता सहित राज्य की समस्त पूजा कमेटियों के साथ बैठक के बाद मुख्यमंत्री बनर्जी ने यह घोषणा की। आर्थिक संकट का हवाला देते हुए ममता ने कहा कि बड़े बजट के पूजा आयोजक छोटे क्लबों की आर्थिक मदद करेंगे। कोलकाता पुलिस महिलाओं की ओर से संचालित पूजा कमेटियों को अलग से 5000 रुपए देगी। कोलकाता से बाहर वाले को राज्य पुलिस सहायता करेगी। ममता ने कहा कि वह सभी पूजा कमेटियों के साथ हैं। मुख्यमंत्री की घोषणा से पूजा आयोजकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।
दुर्गापूजा पर राजनीति नहीं
मुख्यमंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल का दुर्गोत्सव विश्व विख्यात है। इसे बदनाम करने की लगातार कोशिशें हो रही हैं। राज्य सरकार दुर्गापूजा पर ना तो राजनीति और ना ही इसे लेकर अफवाह फैलाने की इजाजत देगी। उन्होंने कहा कि अक्सर यह कहा जाता है कि राज्य सरकार दुर्गापूजा, सरस्वती पूजा आदि करने नहीं देती है। इससे उनका दिल टूट जाता है।
भाजपा ने बताया राजनीतिक हथकण्डा
दुर्गापूजा कमेटियों को अनुदान की घोषणा पर भाजपा ने जमकर चुटकी ली है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष तथा सांसद दिलीप घोष ने कहा कि दुर्गापूजा की आड़ में राजनीतिक लाभ उठाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री ने इस तरह की घोषणा की हैं। वह कभी दीघा में जगन्नाथ मंदिर निर्माण करने की बात कर रही हैं तो कभी कुछ और। कुल मिलाकर ममता के सिर पर राजनीति का भूत सवार है।

Home / Kolkata / West Bengal: CM ममता बनर्जी ने दुर्गापूजा कमेटियों को दिया 70 करोड़ रुपए

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो