scriptपश्चिम बंगालः चुनावों में BJP को रोकने के लिए बन रहा यह Chemistry | West Bengal: Congress-CPM joint chemistry to resist BJP | Patrika News
कोलकाता

पश्चिम बंगालः चुनावों में BJP को रोकने के लिए बन रहा यह Chemistry

पश्चिम बंगाल में भाजपा को रोकने के लिए कांग्रेस और माकपा के बीच जबरदस्त chemistry की तैयारी चल रही है। इनकी नजरों में अब ममता बनर्जी की पार्टी TMC के बजाय BJP मुख्य प्रतिद्वंद्वी है।

कोलकाताJul 15, 2019 / 02:33 pm

Prabhat Kumar Gupta

swatantra dev singh appointed up bjp president of Uttar Pradesh

swatantra dev singh appointed up bjp president of Uttar Pradesh


– स्थानीय निकायों के चुनाव में एकजुट होकर लड़ेंगी दोनों पार्टियां
कोलकाता.
पश्चिम बंगाल में भाजपा को रोकने के लिए कांग्रेस और माकपा के बीच जबरदस्त chemistry की तैयारी चल रही है। इनकी नजरों में अब ममता बनर्जी की पार्टी TMC के बजाय BJP मुख्य प्रतिद्वंद्वी है। इसे मान कर दोनों पार्टियां एक दूसरे के करीब आना शुरू कर दी है। राज्य में भाजपा की popularity को देखते हुए दोनों पार्टियों को अधिक खतरा सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस से नहीं बल्कि भाजपा से है। यही कारण है कि हाल में सम्पन्न हुए Lok Sabha Election में अलग-अलग लडऩे के बावजूद कांग्रेस और माकपा राज्य में अगले साल होने वाले कोलकाता नगर निगम सहित अन्य स्थानीय निकायों के चुनाव में चुनावी Alliance के तहत ही लड़ेंगी। वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों के मद्देनजर दोनों पार्टियां इसकी कवायद भी तेज कर दी है। माना जा रहा है कि निकायों के चुनाव में नतीजे satisfactory रहे तो यह गठबंधन आगे भी जारी रह सकता है। इनकी नजर वर्ष 2021 में होने वाले विधानसभा चुनाव पर है। सूत्रों ने बताया कि CPIM General Secretary सीताराम येचुरी ने कांग्रेस से गठबंधन करने की कवायद शुरू कर दी है। प्रदेश कांग्रेस के प्रमुख नेता इसे सकारात्मक रूप में ले रहे हैं। उल्लेखनीय है कि येचुरी ने शनिवार को कोलकाता में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा था कि बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के कुशासन से लोग ऊब चुके हैं। जनता ममता सरकार से जल्द छुटकारा पाना चाह रही है। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि प्रदेश में भाजपा तेजी से बढ़ रही है और उसे रोकने के लिए कांग्रेस के साथ गठबंधन करना समय की मांग होगी। सूत्रों ने बताया कि पार्टी के एक शीर्ष नेता प्रदेश कांग्रेस के नेताओं के साथ गठबंधन को लेकर पिछले कुछ दिनों से बातचीत कर रहे हैं। PCC President पद से इस्तीफा दे चुके सोमेन मित्रा भी इसमें काफी रुचि दिखा रहे हैं। कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य Prof. Pradip Bhattacharya और माकपा की ओर से पूर्व मेयर Bikash Ranjan Bhattacharya गठबंधन को लेकर मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे हैं। इस संदर्भ में शीघ्र दोनों पार्टियों के शीर्ष नेता एक दूसरे के साथ बैठक करेंगे। विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान Chief Minister Mamata Banerjee ने कांग्रेस और माकपा को संयुक्त रूप से तृणमूल कांग्रेस के साथ मिलकर भाजपा के खिलाफ लडऩे का आह्वान किया था। जिसे माकपा महासचिव ने सिरे से खारिज कर दिया है।

Home / Kolkata / पश्चिम बंगालः चुनावों में BJP को रोकने के लिए बन रहा यह Chemistry

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो