scriptWest Bengal: चिदम्बरम की जमानत पर इस कांग्रेस नेता ने ऐसा क्या कहा कि हो गया विवाद जानिए… | West Bengal: Congress Parliamentary Leader trolled in Social Media | Patrika News
कोलकाता

West Bengal: चिदम्बरम की जमानत पर इस कांग्रेस नेता ने ऐसा क्या कहा कि हो गया विवाद जानिए…

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम को सीबीआई की ओर से दर्ज आईएनएक्स मीडिया मामले में मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत पर लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल के नेता अधीर रंजन चौधरी ट्वीट कर विवादों में फंस गए।

कोलकाताOct 22, 2019 / 09:32 pm

Prabhat Kumar Gupta

West Bengal: चिदम्बरम की जमानत पर इस कांग्रेस नेता ने ऐसा क्या कहा, जानिए...

West Bengal: चिदम्बरम की जमानत पर इस कांग्रेस नेता ने ऐसा क्या कहा, जानिए…


– सोशल मीडिया पर लोगों ने किया ट्रोल
कोलकाता.
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम को सीबीआई की ओर से दर्ज आईएनएक्स मीडिया मामले में मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत पर लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल के नेता अधीर रंजन चौधरी ने एक अजीबोगरीब ट्वीट कर विवादों से घिर गए। ट्वीटर पर अधीर ने ऐसे शब्दों का उल्लेख किया जिससे लोग भ्रमित हो गए।
कांग्रेस सांसद के ट्वीटर के कुछ ही क्षण बाद लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। माना जा रहा है कि अधीर चिदम्बरम की जमानत पर यह कहना चाह रहे थे कि सत्य की हमेशा जीत होती है, उसे हराया नहीं जा सकता। लेकिन उन्होंने संभवत: बांग्ला भाषा में लिखे अपने संदेश के लिए गूगल ट्रांसलेट का सहारा लिया। यही कारण रहा कि उनके संदेश के अर्थ का अनर्थ हो गया। अधीर ‘विस्तारÓ और अंग्रेजी में एनलार्जमेन्ट शब्द पर घिर गए। वो शायद गलती से इस शब्द का उपयोग कर बैठे। उनके इस ट्वीट के बाद लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।
सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें कहना शुरू कर दिया कि दादा आप बांग्ला में ही ट्वीट कीजिए। अधीर रंजन इससे पहले भी अपने बयानों के कारण सुर्खियों में रह चुके हैं। लोकसभा में उनका प्रधानमंत्री मोदी पर दिया बयान काफी विवादों में रहा था।

Home / Kolkata / West Bengal: चिदम्बरम की जमानत पर इस कांग्रेस नेता ने ऐसा क्या कहा कि हो गया विवाद जानिए…

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो