scriptWEST BENGAL—-‘मेरी सहेली’ कराएगी महिलाओं को सुरक्षित रेल यात्रा | WEST BENGAL CORONA NEWS | Patrika News
कोलकाता

WEST BENGAL—-‘मेरी सहेली’ कराएगी महिलाओं को सुरक्षित रेल यात्रा

रेलवे सुरक्षा बल, आसनसोल मंडल ने शुरू किया विशेष अभियान

कोलकाताOct 20, 2020 / 09:45 pm

Shishir Sharan Rahi

WEST BENGAL----‘मेरी सहेली’ कराएगी महिलाओं को सुरक्षित रेल यात्रा

WEST BENGAL—-‘मेरी सहेली’ कराएगी महिलाओं को सुरक्षित रेल यात्रा

RPF NEWS OF BENGAL–कोलकाता। महिलाओं की सुरक्षित रेल यात्रा सुनिश्चित करने के लिए मेरी सहेली नामक विशेष महिला दस्ते का गठन किया गया है। रेलवे सुरक्षा बल, आसनसोल मंडल की ओर से महिला सुरक्षा को समर्पित एक विशेष अभियान शुरू किया गया है। रेलवे सुरक्षा बल ने यह पहल की है। इस क्रम में मंगलवार को आसनसोल, दुर्गापुर और जसीडीह स्टेशनों पर इस अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान के अंतर्गत रेलवे में यात्रा कर रही महिलाओं की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए ‘मेरी सहेली विशेष महिला दस्ते का गठन किया गया है। इस अभियान के अंतर्गत महिला उप निरीक्षक के नेतृत्व में महिला कांस्टेबलों की टीम गठित की गई है। आसनसोल मंडल में इस प्रकार की 6 टीम गठित की गई है। यह अभियान यात्रा आरंभ के स्टेशन से लेकर यात्रा समाप्ति के स्टेशन तक महिला यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को प्रतिबद्ध है। इसके अंतर्गत विशेष महिला सुरक्षा दस्ते यात्रा आरंभ करने वाले स्टेशन पर ही संपूर्ण गाड़ी की चेकिंग करेंगे और उसमें यात्रा कर रही महिलाओं की सूची तैयार करेंगे। यह दस्ते महिला यात्रियों को सुरक्षा से संबंधित उपाय भी सुझाएंगे। साथ ही कुछ खतरा महसूस होने पर उन्हें क्या कदम उठाने हैं यह भी बताया जाएगा। महिला यात्रियों को रेलवे सुरक्षा बल की हेल्पलाइन 182 के उपयोग के बारे में भी जागरूक किया जाएगा। यह अभियान अकेले यात्रा कर रही महिलाओं पर विशेष ध्यान केंद्रित करेगा। महिला यात्रियों की सूची को एक डिवीजन से दूसरे डिवीजन तक शेयर किया जाएगा ताकि संपूर्ण यात्रा के दौरान उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। ट्रेन में चल रही रेलवे सुरक्षा बल की एस्कोर्ट पार्टी भी महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान केंद्रित करेगी।रेलवे सुरक्षा बल के वरिष्ठ अधिकारी गण इस अभियान पर लगातार नजर बनाए रखेंगे और उसकी मॉनिटरिंग करेंगे। त्योहारी सीजन में महिला सुरक्षा के लिए आसनसोल स्टेशन पर आसनसोल मंडल के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त चंद्रमोहन मिश्र ने इस अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर महिला सुरक्षा दस्ता मेरी सहेली के जवानों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा आरपीएफ की प्राथमिकता में है। पूरी सजगता और सतर्कता के साथ इस अभियान को सफल बनाना है ताकि महिलाएं रेलवे में यात्रा के दौरान स्वयं को सुरक्षित महसूस कर सकें।

Home / Kolkata / WEST BENGAL—-‘मेरी सहेली’ कराएगी महिलाओं को सुरक्षित रेल यात्रा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो