scriptधनतेरस पर भूल कर भी न खरीदें ये सामान, होता है अशुभ | West Bengal: Do not buy these goods on Dhanteras | Patrika News
कोलकाता

धनतेरस पर भूल कर भी न खरीदें ये सामान, होता है अशुभ

धनतेरस के दिन इन चीजों की खरीदारी से आपके धन का नाश हो सकता हैं। सुख-समृद्धि छीन सकती हैं…

कोलकाताOct 25, 2019 / 08:50 am

Ashutosh Kumar Singh

Dhanteras: धनतेरस पर भल कर भी न खरीदें ये सामान वरना हो जाओगे कंगाल...

Dhanteras: धनतेरस पर भल कर भी न खरीदें ये सामान वरना हो जाओगे कंगाल…

कोलकाता

धनतेरस ( Dhanteras) 25 अक्टूबर को है। धनतेरस के दिन खरीदारी को शुभ माना जाता है। माना जाता है कि धनतेरस के दिन खरीदारी से धन में वृद्धि होती है। घर में सुख- समृद्धि आती है। इस दिन सोने-चांदी के आभूषण, बर्तन वगैरह की खरीदारी शुभ माना जाता है। यह बात बिलकुल सही है, लेकिन कुछ चीजे ऐेसी हैं जिन्हें धनतेरस के दिन भूल कर भी नहीं खरीदनी चाहिए। धनतेरस के दिन इन चीजों की खरीदारी से आपके धन का नाश कर सकता हैं। सुख-समृद्धि छीन सकती हैं। इसलिए इन चीजों की खरीदारी नहीं करनी चाहिए।
ज्योतिष के अनुसार धनतेरस के दिन लोहे के सामान/बर्तन भूल कर नहीं खरीदनी चाहिए। लोहे का संबंध राहु से है। कांच के सामान नहीं खरीदनी चाहिए। कांच का संबंध भी राहु से है। एल्यूमिनियम धातु से बने बर्तन नहीं खरीदना चाहिए। एल्यूमिनियम का संबंध भी राहु से है। राहु को नीच ग्रह माना जाता है।
काले रंग की वस्तु की भी खरीद नहीं करनी चाहिए, कारण काला रंग दुर्भाग्य का प्रतिक होता है। धनतेरस के दिन तेल/घी की खरीदारी भी अशुभ माना जाता है।
धनतेरस को भगवान धनवंतरी का प्राकट्य दिवस माना जाता है। मान्यता है कि माता लक्ष्मी की तरह भगवान धनवंतरी भी सागर मंथन से प्रकट हुए थे। उनके हाथ में अमृत से भरा कलश था। इसलिए धनतरेस के दिन सदियों से बर्तन खरीदने की परम्परा है। अभूषणों की खरीदारी भी शुभ है।
ज्योतिष शास्त्रियों के अनुसार धनतरेस के दिन सोने-चांदी के गहने अथवा बर्तन खरीदें। पीतल, कांसा अथवा स्टील के बर्तन भी खरीद सकते हैं।

Home / Kolkata / धनतेरस पर भूल कर भी न खरीदें ये सामान, होता है अशुभ

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो