scriptWest Bengal: 10 करोड़ का सोना जब्त, छुपा रखे थे… | West Bengal: Gold worth 10 crores seized | Patrika News
कोलकाता

West Bengal: 10 करोड़ का सोना जब्त, छुपा रखे थे…

पकड़े गए आरोपी असम के निवासी, डीआरआई ने दबोचा

कोलकाताNov 12, 2019 / 11:10 pm

Ashutosh Kumar Singh

West Bengal: 10 करोड़ का सोना जब्त, छुपा रखे थे...

West Bengal: 10 करोड़ का सोना जब्त, छुपा रखे थे…

कोलकाता

राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) की टीम ने मंगलवार सुबह दर्जिलिंग से 10 करोड़ रुपए के विदेशी सोना के साथ दो मणिपुरी युवकों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए युवकों की पहचान मोहम्मद फिरोज ओर मोहम्मद आमिर खान के रूप में हुई है। उनके पास से 25.756 किलोग्राम सोना के बिस्कुट बरामद किए गए हैं। कुल 110 पीस बिस्कुट मिले हैं। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उन्हें १४ दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया। डीआरआई मामले की जांच कर रही है। पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि तस्करों ने सोना कहां से लाया था और कहां ले जा रहे थे। विस्तृत जांच जारी है।
—-
चक्के की पाइप में छुपाया
डीआरआई सूत्रों के अनुसार दोनों युवक असम नम्बर की एक कार से कोलकाता आ रहे थे। विश्वसनीय सूत्रों से मिली सूचना के आधार पर दार्जिलिंग मोड़ के निकट इनकी कार रोकी गई। गहन तलाशी के बाद इनके पास से सोने के बिस्कुट बरामद किए गए। सोने के बिस्कुट को कार के चक्के को जोडऩे वाली पाइप में छुपाकर रखा था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो