scriptपश्चिम बंगाल देशद्रोहियों का गढ़, ममता दे रही हैं संरक्षण, भाजपा सांसद ने फिर दिया विवादित बयान | West Bengal has become a stronghold of anti-nationals | Patrika News
कोलकाता

पश्चिम बंगाल देशद्रोहियों का गढ़, ममता दे रही हैं संरक्षण, भाजपा सांसद ने फिर दिया विवादित बयान

पश्चिम बंगाल की धरती पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस, स्वामी विवेकानंद जैसे अनेको सपूत पैदा हुए हैं। जहां ‘बंदे मातरम्’ और ‘जय हिन्द’ के नारे लगते थे। इन दिनों यहां ‘पाकिस्तान जिन्दाबाद’, ‘भारत तेरे टुकड़े होंगे’ के नारे लग रहे हैं…

कोलकाताJan 14, 2020 / 07:22 pm

Ashutosh Kumar Singh

पश्चिम बंगाल देशद्रोहियों का गढ़, ममता दे रही हैं संरक्षण, भाजपा सांसद ने फिर दिया विवादित बयान

पश्चिम बंगाल देशद्रोहियों का गढ़, ममता दे रही हैं संरक्षण, भाजपा सांसद ने फिर दिया विवादित बयान

कोलकाता

भाजपा शासित राज्यों में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन करने वालों को ‘कुत्तों की तरह गोली मार दी गई’ इस बयान को लेकर मचा बवाल अभी थमा भी नहीं कि पश्चिम बंगाल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद दिलीप घोष ने मंगलवार को फिर एक विवादित बायन देकर राज्य का सियासी पारा गर्म कर दिया। खडग़पुर में ‘चाय पर चर्चा कार्यक्रम’ के दौरान भाजपा सांसद ने कहा ‘‘पश्चिम बंगाल देशद्रोहियों का गढ़ बन गया है और राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उन्हें संरक्षण दे रही हैं।’’
पश्चिम बंगाल की धरती पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस, स्वामी विवेकानंद जैसे अनेको सपूत पैदा हुए हैं। जहां ‘बंदे मातरम्’ और ‘जय हिन्द’ के नारे लगते थे। इन दिनों यहां ‘पाकिस्तान जिन्दाबाद’, ‘भारत तेरे टुकड़े होंगे’ के नारे लग रहे हैं। देशहित के कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। इसके लिए ममता बनर्जी जिम्मेदार हैं। पश्चिम बंगाल को देशद्रोहियों से मुक्त कराना होगा। यह जरुरी है।
भाजपा सांसद के इस बयान की तीखी आलोचना की जा रही है। तृणमूल कांग्रेस के महासचिव व मंत्री पार्थ चटर्जी ने तीखी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि देश के सभी राज्यों में शासन कौन करेगा क्या यह भाजपा तय करेगी।
रविवार को नदिया जिले के राणाघाट में एक कार्यक्रम के दौरान भाजपा सांसद ने सीएए के खिलाफ राज्य में हुए हिंसक प्रदर्शन के मामले में राज्य सरकार की चुप्पी पर तीखा प्रहार करते हुए कहा था कि कहा था भाजपा शासित राज्यों में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन करने वालों को ‘कुत्तों की तरह गोली मार दी गई’ और पश्चिम बंगाल सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की। कारण, प्रदर्शनकारियों को सरकार अपना वोट बैंक मानती है।
दिलीप घोष के इस बयान की तीखी निंदा की गई थी। तृणमूल कांग्रेस के महासचिव व मंत्री पार्छ चटर्जी ने कहा था कि उनकी टिप्पणी भाजपा की इस सोच को दिखाती है कि उन्हें असहमति बर्दाश्त नहीं है। यह दिलीप घोष का इकलौता बयान नहीं है। यह भाजपा की सोच और एजेंडा है। वे असहमति पसंद नहीं करते। माकपा नेता सुजन चक्रवर्ती ने कहा कि भाजपा दावा कर रही है कि उनकी राज्य सरकारों ने गोली नहीं चलाई। अब सच सामने आ गया है। घोष के बयान ने उनकी पोल खोल दी है। केंद्रीय मंत्री व भाजपा नेता बाबुल सुप्रियो ने घोष के बयान को ‘गैरजिम्मेदाराना’ करार दिया है। उन्होंने ट्वीटर पर लिखा घोष के बयान से पार्टी का कोई लेनादेना नहीं है। घोष ने अपनी कल्पना के अनुरूप कहा होगा

Home / Kolkata / पश्चिम बंगाल देशद्रोहियों का गढ़, ममता दे रही हैं संरक्षण, भाजपा सांसद ने फिर दिया विवादित बयान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो