—– आरोपी कोई गैर नहीं, बल्कि पत्नी, बेटा और बहू सुधाकर सूत्रधर नामक वृद्ध की शिकायत पर पुलिस ने उसकी पत्नी सरस्वती सूत्रधर तथा बहू को गिरफ्तार किया है। बेटा फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
—- पड़ोसियों से बोला, गया है वृंदावन स्थानीय सूत्रों के अनुसार सरस्वती सुनियोजित ढंग से अपने पति की बलि देने की तैयारी में थी। छह माह पहले से उसने पति को घर में बंधक बनाकर रखा था। पड़ोस के लोगों को बताया था कि उसका पति वृंदावन चला गया है। वहीं पूजा-ध्यान करता है। शनिवार रात जब सुधाकर घर की चारदीवारी फांद कर बाहर निकला और लोगों को अपनी पत्नी और बेटा-बहू की करतूत बताया तो सबके होश उड़ गए।
—- नरबलि की बात छुपा रही पुलिस जिला पुलिस नरबलि की बात छुपा रही है। पुलिस इसे मानसिक और शारीरिक अत्याचार का मामला बता रही है। सैंथिया थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है।
—- इनका कहना है शिकायत में नरबलि की बात का उल्लेख नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। श्याम सिंह, एसपी