scriptWEST BENGAL-बंगाल में परिवर्तन का साक्षी बनेगा कोलकाता का ब्रिगेड मैदान-शेखावत | WEST BENGAL NEWS | Patrika News
कोलकाता

WEST BENGAL-बंगाल में परिवर्तन का साक्षी बनेगा कोलकाता का ब्रिगेड मैदान-शेखावत

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री की भाजपा प्रदेश मुख्यालय में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ मीटिंग

कोलकाताMar 07, 2021 / 04:44 pm

Shishir Sharan Rahi

WEST BENGAL-बंगाल में परिवर्तन का साक्षी बनेगा कोलकाता का ब्रिगेड मैदान-शेखावत

WEST BENGAL-बंगाल में परिवर्तन का साक्षी बनेगा कोलकाता का ब्रिगेड मैदान-शेखावत

BENGAL NEWS-कोलकाता। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 7 मार्च को ब्रिगेड मैदान में होने वाली चुनावी रैली में 20 लाख से ज्यादा लोग पश्चिम बंगाल की तोलाबाज सरकार के खिलाफ हुंकार भरेंगे। ब्रिगेड मैदान की यह चुनावी रैली अब तक की सबसे बड़ी रैली होगी। कोलकाता का ब्रिगेड मैदान पश्चिम बंगाल में परिवर्तन लाने का साक्षी बनेगा। शेखावत ने शुक्रवार को भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग में की। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल बदलाव चाहता है। आप सभी लोग इस सुखद परिवर्तन के साक्षी बनने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ प्रदेश की 20 लाख से ज्यादा जनता इस परिवर्तन के लिए ब्रिगेड मैदान से हुंकार भरेगी। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की टीएमसी सरकार से सभी दु:खी हैं। सभी लोग परिवर्तन चाहते हैं। केंद्रीय मंत्री ने दक्षिण 24 परगना स्थित भाजपा के जिला मुख्यालय में भी कार्यकर्ताओं और पदाधाकारियों के साथ प्रधानमंत्री की चुनावी रैली को लेकर चर्चा की। केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि इस बार पश्चिम बंगाल में परिवर्तन होने जा रहा है। प्रधानमंत्री के साथ 7 मार्च को बंगाल की जनता बिग्रेड में हुंकार भरने को तैयार है। ये हुंकार पश्चिम बंगाल में नया सवेरा लाएगा।भाजपा प्रदेश मुख्यालय और फिर दक्षिण 24 परगना के जिला मुख्यालय पर केंद्रीय मंत्री शेखावत के पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जय श्रीराम के उद्घोष के साथ अभिनंदन किया। कार्यकर्ताओं ने शेखावत का स्वागत करते हुए कहा कि ब्रिगेड की चुनावी रैली अब तक की रैलियों में सबसे बड़ी होगी।

Home / Kolkata / WEST BENGAL-बंगाल में परिवर्तन का साक्षी बनेगा कोलकाता का ब्रिगेड मैदान-शेखावत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो