scriptWEST BENGAL-पद्मश्री कार्टूनिस्ट देवनाथ का निधन | WEST BENGAL NEWS | Patrika News
कोलकाता

WEST BENGAL-पद्मश्री कार्टूनिस्ट देवनाथ का निधन

राज्यपाल-मुख्यमंत्री ने जताया शोक

कोलकाताJan 19, 2022 / 06:37 pm

Shishir Sharan Rahi

WEST BENGAL-पद्मश्री कार्टूनिस्ट देवनाथ का निधन

WEST BENGAL-पद्मश्री कार्टूनिस्ट देवनाथ का निधन

BENGAL NEWS-कोलकाता। पद्मश्री से सम्मानित जाने-माने वयोवृद्ध कार्टूनिस्ट नारायण देवनाथ (97) का मंगलवार को निधन हो गया। कोलकाता के वेल्यू अस्पताल में मंगलवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। पिछले कई दिनों से वे वेंटिलेटर पर थे। राज्यपाल जगदीप धनखड़, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कला जगत के लिए बड़ी क्षति बताया।
देवनाथ को 24 दिसंबर को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने देवनाथ के इलाज के लिए पांच लाख उपलब्ध कराए थे। राज्यपाल और उनकी पत्नी सुदेश धनखड़ ने 11 दिसंबर को देवनाथ से हावड़ा के शिवपुर में उनके आवास पर मुलाकात की थी। शारीरिक अस्वस्थता के कारण देवनाथ पिछले दिनों पद्मश्री पुरस्कार लेने दिल्ली नहीं जा सके थे। 13 जनवरी को मंत्री अरूप राय और राज्य के गृह सचिव बीपी गोपालिका ने अस्पताल जाकर उन्हें पद्मश्री भेंट कर सम्मानित किया था। देवनाथ की कॉमिक्स स्ट्रिप्स को बंगाल में बच्चों के बीच एक पंथ का दर्जा प्राप्त है। देवनाथ को 2013 में पश्चिम बंगाल सरकार के सर्वोच्च सम्मान बंगभूषण से भी नवाजा गया था। देबनाथ का शव मंगलवार को उनके निवास स्थान पर शिवपुर बाजार लाया गया। जहां परिवार के लोग सहित बड़ी संख्या में लोगों ने पुष्प व माला चढाये।जहां राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ओर राज्य के सहकारिता मंत्री अरूप राय ने उन्हें पुष्प अर्पित किया और उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से वे उनके परिजनों के साथ इस दुःख की घड़ी में साथ है। उसके बाद नारायण देबनाथ का शव उनके निवास स्थान से शिवपुर श्मशान घाट पर उनकी अतेष्टी की गई। जहां राज्य के सहकारिता मंत्री अरूप राय व तृणमूल नेता सुशोभन चटर्जी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। दूसरी ओर भाजपा सांसद व पूर्व अध्यक्ष दिलीप घोष व भाजपा नेता संजय सिंह भी पहुंचे।

Home / Kolkata / WEST BENGAL-पद्मश्री कार्टूनिस्ट देवनाथ का निधन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो