scriptWest Bengal SSC scam किसने बांटी बंगाल में चिरकुटों से नौकरियां, क्या बोलीं ममता | West Bengal SSC scam Mamata Banerjee questioned left front govt. | Patrika News
कोलकाता

West Bengal SSC scam किसने बांटी बंगाल में चिरकुटों से नौकरियां, क्या बोलीं ममता

West Bengal SSC scam पश्चिम बंगाल एसएससी शिक्षक नियुक्ति महाघोटाले में धड़ाधड़ चल रही कार्रवाई के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नियुक्तियों को लेकर पूर्ववर्ती वाममोर्चा सरकार पर बड़ा हमला बोला है। सीएम ने राज्य में चिरकुट से नौकरी दिए जाने का आरोप लगाया है।

कोलकाताMay 19, 2022 / 01:13 pm

Paritosh Dube

West Bengal SSC scam किसने बांटी बंगाल में चिरकुटों से नौकरियां, क्या बोलीं ममता

West Bengal SSC scam किसने बांटी बंगाल में चिरकुटों से नौकरियां, क्या बोलीं ममता

कोलकाता. पश्चिम बंगाल एसएसएसी शिक्षक नियुक्ति महाघोटाले पर अदालत, सीबीआइ की धड़ाधड़ कार्रवाई के बीच मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती वाममोर्चा सरकार के समय की नियुक्ति प्रक्रिया पर बड़ा सवाल उठाया है। जिले दौरे पर गई मुख्यमंत्री ने गुरुवार को जनसभा में कहा कि माकपा आज शिक्षक नियुक्ति को लेकर बड़ी बड़ी बातें कह रही हैं। उन्हें इस बात का पता है कि वाममोर्चे के समय सिफारिशी चिरकुट से नियुक्तियां व स्थानांतरण होते थे। अब तक उन्होंने भद्रता दिखाई है। लेकिन अब वे धीरे धीरे सारे चैप्टर खोलेेंगी। वाममोर्चे के ३४ साल चले शासनकाल में चिरकुट से हुई नियुक्तियों की जांच की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि शिक्षक नियुक्ति महाघोटाले की जांच कलकत्ता उच्च न्यायालय ने सीबीआइ को सौंपी है। जांच एजेंसी इस मामले में राज्य के पूर्व शिक्षामंत्री व मौजूदा उद्योग मंत्री पार्थ चटर्जी से पूछताछ कर चुकी है। वहीं राज्य के शिक्षा राज्यमंत्री परेश अधिकारी से पूछताछ की तैयारी की जा रही है।
————-
चुनौती देते हैं ममता खोजें चिरकुट- सुजन
माकपा नेता सुजन चक्रवर्ती ने मुख्यमंत्री के बयान को हताशा में दिया गया हुआ बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की हिम्मत है तो सिफारिशी चिरकुट खोज कर दिखाएं। उन्हें इधर उधर की बातें नहीं करके राज्य के लापता हुए शिक्षा राज्यमंत्री को ढूंढना चाहिए। भ्रष्टाचार के पैसे से इक_े किए गए २५-२५ प्लाट वाले तृणमूल नेताओं को खोजना चाहिए। वे तृणमूल सुप्रीमो को चुनौती देती हैं कि राज्य की सत्ता में आने के बाद माकपा नेताओं के खिलाफ गठित किए गए जांच आयोग की रिपोर्ट सार्वजनिक करें। उनमें इसकी हिम्मत नहीं है क्योंकि वाम नेताओं पर लगाए गए आरोप झूठे थे।
—————-
केन्द्र का तुगलकी शासन, बचने का अधिकार भी नहीं – ममता
ममता बनर्जी ने केन्द्र सरकार पर तुगलकी शासन चलाने का आरोप लगाया। जनसभा में उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार एजेंसियों की सहायता से तृणमूल कांग्रेस को जब्त करना चाहती है। केन्द्र सरकार को यह मालूम होना चाहिए कि तृणमूल कांग्रेस जब्त नहीं होगी। जब्त कर देगी। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में हार के बाद सकते में आई भाजपा अब लोकसभा चुनाव से पहले केन्द्रीय एजेंसियों की मदद से तृणमूल कांग्रेस को निशाने पर ले रही है। आम लोगों को बचने का अधिकार भी नहीं दिया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने केन्द्र सरकार पर राज्य को कल्याणकारी योजनाओं के लिए राशि आवंटित नहीं करने का भी आरोप लगाया।
———–
चोरों को बचाने का अधिकार नहीं- राहुल
भाजपा नेता राहुल सिन्हा ने ममता के बयान की निंदा की। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकारकटमनी का अधिकार नहीं देती है। भ्रष्टाचारियों को बचने का अधिकार नहीं है। तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो चोरों को बचाने का अधिकार मांगती हैं। केन्द्र सरकार वह अधिकार कैसे दे सकती है। राज्य में भ्रष्टाचार और कुशासन के सभी मामलों की जांच अदालत के आदेश से चल रही है। तृणमूल सुप्रीमो को भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देना बंद करना चाहिए। राज्य की जनता सब देख रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो