scriptWest Bengal:अवैध संबंध का शक, पति ने पत्नी को मारी गोली | West Bengal: Suspicion of illegal relationship, husband shoots wife | Patrika News
कोलकाता

West Bengal:अवैध संबंध का शक, पति ने पत्नी को मारी गोली

– आरोपी पति गिरफ्तार, हथियार जब्त- तिलजला थाने इलाके की घटना

कोलकाताOct 30, 2020 / 10:44 am

Ashutosh Kumar Singh

West Bengal:अवैध संबंध का शक, पति ने पत्नी को मारी गोली

West Bengal:अवैध संबंध का शक, पति ने पत्नी को मारी गोली

कोलकाता
अवैध संबंधों के शक के कारण कोलकाता के तिलजला में एक पति में पत्नी को गोली मार दी। गनीमत यह थी कि गोली महिला को छूकर निकल गई व उसने भागकर अपनी जान बचा ली। आरोपी पति का नाम वाहिद अली बताया जा रहा है। पत्नी ने पति के खिलाफ तिलजला थाने में मामला दर्ज कराया है। आरोपी को तिलजला थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के घर से पुलिस ने हथियार जब्त किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि 96 तापसिया रोड का निवासी वाहिद कोई काम नहीं करता था। उनकी पत्नी ने परिवार चलाने के लिए एक पार्लर में काम करती थी। वह रोज की तरह बुधवार को भी काम पर गई थी। किसी कारणवश उसे घर लौटने में देर हो गई। इससे वाहिद के मन में संदेह पैदा हो गया कि उसकी पत्नी अवैध संबंधों में लिप्त है। जब पत्नी वापस लौटी तो वाहिद ने उस पर गोली चला दी। किसी तरह महिला बच गई। फिर उसने अपने पति के खिलाफ तिलजला पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।पत्नी का आरोप है कि शादी के बाद पिछले 22 वाहिद उस पर मानसिक और शारीरिक अत्याचार कर रहा है। वाहिद ने पत्नी को बुरी तरह प्रताड़ित किया है। पत्नी के बार-बार समझाने की कोशिशों से कोई फायदा नहीं हुआ। पुलिस ने पत्नी के आरोपों के आधार पर आरोपी की तलाश में उसके घर की तलाशी ली। तिलजला थाने की पुलिस पुलिस ने थोड़ी देर बाद वाहिद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कहा कि वाहिद के खिलाफ कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Home / Kolkata / West Bengal:अवैध संबंध का शक, पति ने पत्नी को मारी गोली

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो