scriptWEST BENGAL WEATHER UPDATE 2022-कोलकाता सहित जिलों में कड़ाके की सर्दी | WEST BENGAL WEATHER NEWS | Patrika News
कोलकाता

WEST BENGAL WEATHER UPDATE 2022-कोलकाता सहित जिलों में कड़ाके की सर्दी

अगले 2 से 3 दिनों तक और गिरेगा पारा, कोहरा जारी रहेगा

कोलकाताJan 18, 2022 / 10:59 am

Shishir Sharan Rahi

WEST BENGAL WEATHER UPDATE 2022-कोलकाता सहित जिलों में कड़ाके की सर्दी

WEST BENGAL WEATHER UPDATE 2022-कोलकाता सहित जिलों में कड़ाके की सर्दी

KOLKATA WINTER 2022-कोलकाता। महानगर समेत विभिन्न जिलों में कड़ाके की सर्दी ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। फिलहाल अगले 2 से 3 दिनों तक पारे में गिरावट होगी जिससे सर्दी का सितम जारी रहेगा। अलीपुर मौसम विभाग के पूर्वानुमान में यह जानकारी दी गई। कोलकाता में अगले चार दिनों तक तापमान शुष्क बना रहेगा। हालांकि 20 के बाद कुछ राहत मिलने के आसार हैं। कोलकाता में सोमवार को न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 2 डिग्री कम है। रविवार के मुकाबले तापमान 3 डिग्री सेल्सियस कम रहा। रविवार को कोलकाता में न्यूनतम तापमान 15.1 डिग्री सेल्सियस था।प्रदेश में 21 जनवरी को हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा कि 20 तक रात के तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। उसके बाद फिर से तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी। दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, अलीपुरद्वार और जलपाईगुड़ी में हल्की बारिश की संभावना है।अगले कुछ दिनों में कोहरा जारी रहेगा। इस समय पश्चिमी जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। राज्य के 10 जिलों में शीतलहरी चल सकती है। पूर्व व पश्चिम मिदनापुर के अलावा उत्तर व दक्षिण 24 परगना, पूर्व व पश्चिम बर्दवान, झाड़ग्राम, नदिया, पुरुलिया व बांकुड़ा जिलों में अगले 24 घण्टों में शीतलहरी चल सकती है। अगले दो दिनों में तापमान में कुछ और गिरावट दर्ज की जा सकती है। अगले 48 घंटों तक पारा कुछ इसी तरह रहने की संभावना है जिसके बाद 24 तारीख से तापमान में कुछ वृद्धि दर्ज की जा सकती है.उत्तरी हवा के कारण जिलों में तापमान और कम दर्ज किया गया। कृष्णानगर, आसनसोल, बांकुड़ा, पुरुलिया जैसे जिलों में तापमान जमकर ठंड पड़ रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो