scriptभाजपा की इस खूबसूरत नेता ने पार्टी के खिलाफ क्या कहा? | West Bengal: What did this beautiful BJP leader say against the party? | Patrika News

भाजपा की इस खूबसूरत नेता ने पार्टी के खिलाफ क्या कहा?

locationकोलकाताPublished: Nov 15, 2019 11:10:32 pm

पेशे से प्रोफेसर वैशाखी बंद्योपाध्याय लोकसभा चुनाव के बाद अपने पुरुष मित्र व कोलकाता के पूर्व मेयर शोभन चटर्जी के साथ भाजपा में शामिल हुई है…

भाजपा की इस खूबसूरत नेता ने पार्टी के खिलाफ क्या कहा?,भाजपा की इस खूबसूरत नेता ने पार्टी के खिलाफ क्या कहा?

भाजपा की इस खूबसूरत नेता ने पार्टी के खिलाफ क्या कहा?,भाजपा की इस खूबसूरत नेता ने पार्टी के खिलाफ क्या कहा?

कोलकाता

भाजपा नेता वैशाखी बंद्योपाध्याय ने शुक्रवार को राज्य के शिक्षा मंत्री मंत्री पार्थ चटर्जी से मुलाकात की। पार्थ चटर्जी से मुलाकात के बाद संवाददाताओं के एक प्रश्र के जवाब में वैशाखी ने सभ्य लब्जों में भाजपा पर तीखा प्रहार किया। वैशाखी ने कहा कि वह एक सामान्य टीचर है और भाजपा को उनकी जरूरत नहीं है। वह भाजपा में रहें या न रहें इससे भाजपा को कोई फर्क नहीं पड़ता। यह पूछे जाने पर क्या वह भाजपा छोड़ रही है, वैशाखी ने कहा अभी कुछ दिन अपेक्षा कीजिए। समय आने पर सबकुछ स्पष्ट हो जाएगा।
वैशाखी बंद्योपाध्याय अपराह्न लगभग 3 बजे शिक्षा मंत्री के कार्यालय पहुंची। लगभग डेढ़ घंटे तक दोनों के बीच बातचीत हुई। शिक्षा मंत्री से मुलाकात के कारण के बारे में पूछने पर वैशाखी ने कहा कि उनके कॉलेज में अलग-अलग तरह की कई समस्याएं हैं। लम्बे समय से गवर्निंग बॉडी नहीं है, इसलिए किसी भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। उन्होंने उक्त विषयों पर चर्चा के लिए शिक्षा मंत्री से मुलाकात कीं।
पेशे से प्रोफेसर वैशाखी बंद्योपाध्याय लोकसभा चुनाव के बाद अपने पुरुष मित्र व कोलकाता के पूर्व मेयर शोभन चटर्जी के साथ भाजपा में शामिल हुई है। कुछ ही दिन बाद भाजपा से उनकी दूरी बन गई। हालांकि दोनों अभी भाजपा में बने हुए हैं, लेकिन तृणमूल कांग्रेस से नजदीकियां बढ़ा ली है।
गए थे ममता के घर

भाईदूज के दिन शोभन और वैशाखी दोनों तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के घर गए थे। ममता बनर्जी ने शोभन चटर्जी के माथे पर तिलक लगाया था। उसके बाद से दोनों के भाजपा छोड़ तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई थी। फिर कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल के उद्घाटन समारोह में भी दोनों शामिल हुए थे। अब मीडिया के सामने पार्टी पर वैशाखी बंद्योपाध्याय का इस तरह का कटाक्ष आया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो