scriptWest Bengal: बंगाल में हिंसा रोकने उज्जैन में महाकाल के दरबार पहुंचे लोग | West Bengal: Worship against Violence in Mahakal Temple at Ujjain | Patrika News
कोलकाता

West Bengal: बंगाल में हिंसा रोकने उज्जैन में महाकाल के दरबार पहुंचे लोग

शुरू की देवाधिदेव महादेव की पूजा-अर्चना

कोलकाताJun 28, 2019 / 07:10 pm

Ashutosh Kumar Singh

Kolkata West Bengal

West Bengal: बंगाल में हिंसा रोकने उज्जैन में महाकाल के दरबार पहुंचे लोग

कोलकाता

पश्चिम बंगाल (West Bengal) में व्याप्त राजनीतिक हिंसा (Political Violence) रोकने के लिए राज्य के 40 से अधिक लोगों ने उज्जैन (Ujjain) में महाकाल (Mahakal) के दरबार में यज्ञ हवन शुरू किया है। उक्त सभी परिवार व्यवसाय से संबंध रखते हैं। सूत्रों के अनुसार उनमें से अधिकांश लोग प्रवासी राजस्थानी हैं। इनका मानना है की हिंसा के कारण इनका व्यवसाय भी चौपट हो रहा है। महाकाल मंदिर की यज्ञशाला में तीन दिवसीय हवन पूजा शुरू हो गई है। यह यज्ञ रविवार को समाप्त होगा। राजस्थान और महाकाल मंदिर के ३० से अधिक पण्डे-पुजारी बंगाल में हिंसा की रोकथाम और देश में भर में अच्छी बारिश के लिए कामना करते हुए यज्ञ करवा रहे हैं। महाकाल का रूद्राभिषेक भी किया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव के परिणामों की घोषणा के बाद से पश्चिम बंगाल के उत्तर एवं 24 परगना जिले के बीरभूम, कूचबिहार, बीरभूम, बर्दवान, हावड़ा, हुगली समेत विभिन्न जिलों हिंसा का दौर जारी है। कहीं-कहीं राजनीतिक हिंसा साम्प्रदायिक हिंसा का रूप धारण कर चुकी है। उत्तर २४ परगना जिले का भाटपाड़ा इलाका हिंसा को लेकर कई दिनों से सुर्खियों में बना हुआ है।
हिंसा के लिए भाजपा सत्तारूढ़ दल तृणमूल कांग्रेस को दोषी ठहरा रही है और तृणमूल कांग्रेस भाजपा को। गुरुवार को गुजरे जमाने की जानीमानी अभिनेत्री अपर्णा सेन के नेतृत्व में बुद्धिजीवियों का प्रतिनिधि दल भाटपाड़ा के दौरे पर गया था। दौरे के बाद अपर्णा सेन ने मीडिया को बताया था कि तृणमूल और भाजपा के वर्चस्व की लड़ाई में भाटपाड़ा इलाके की जनता मर रही है।

Home / Kolkata / West Bengal: बंगाल में हिंसा रोकने उज्जैन में महाकाल के दरबार पहुंचे लोग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो