scriptगंगासागर तीर्थयात्रियों की सेवाओं में जुटी संस्थाएं | westbengal: services of Gangasagar pilgrim go on | Patrika News
कोलकाता

गंगासागर तीर्थयात्रियों की सेवाओं में जुटी संस्थाएं

आउट्राम घाट और गंगासागर में सेवा शिविर

कोलकाताJan 09, 2018 / 11:07 pm

Shishir Sharan Rahi

kolkata west bengal

कोलकाता. मकर संक्रांति पर गंगासागर मेले में भाग लेने के लिए देश-विदेश से आनेवाले तीर्थयात्रियों, साधु-संतों की निशुल्क सेवा के लिए महानगर के आउट्राम घाट और दक्षिण २४ परगना जिले के गंगासागर में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं की ओर से सेवा शिविर लगाए गए हैं। शिविर में निशुल्क भोजन, चिकित्सा और ठहरने सहित विभिन्न व्यवस्थाएं की गई हैं। मकर संक्रांति से ठीक 7 दिन पहले कुछ शिविरों का उद्घाटन हो गया है, जबकि शेष का 10 जनवरी से होगा। तीर्थयात्रियों की सेवा में उमंग-उत्साह से जुटी संस्थाओं के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की टोली सेवा शिविरों को सफल बनाने में सक्रिय हैं।
—विश्व हिंदू परिषद, पश्चिम कोलकाता
विश्व हिंदू परिषद, पश्चिम कोलकाता की ओर से गंगासागर तीर्थयात्रियों की सेवा के लिए आउट्राम घाट में 16 जनवरी तक चलने वाले सेवा शिविर का उद्घाटन 9 जनवरी को किया गया। शिविर प्रबंधक-अध्यक्ष महेन्द्र कुमार शर्मा व मंत्री सत्यनारायण मोरीजावाला के अनुसार उद्घाटनकर्ता प्रसिद्ध उद्योगपति-समाजसेवी बेगराज गोयल थे। समारोह अध्यक्ष प्रसिद्ध उद्योगपति अंकुर प्रोडक्ट व समाजसेवी सुरेंद्र कुमार नवहाल, प्रधान अतिथि दिनेश बोचीवाल (प्रसिद्ध उद्योगपति दोजांटी बालाजी व समाजसेवी), प्रधान वक्ता बंशीधर शर्मा (लेखक व कवि) के साथ आलम बाजार मठ के अध्यक्ष स्वामी शारदा कुमार नन्द मौजूद थे। शिविर संचालक हकीकतराय कपूर, संयोजक सज्जन सिंघल, राधेश्याम अग्रवाल, गणेशदास दुजारी, महावीर प्रसाद गर्ग, रामकरण पांडे, सुमन दुगड़, यशवंत बालासिया, हरिशंकर मोरीजावाला, रामस्वरूप मुरारका, अजय गाडोदिया और ओमप्रकाश जालान आदि सक्रिय रूप से जुटे हैं।
–अखिल भारतीय आजमगढ़ सेवा संघ
17 जनवरी तक चलने वाले अखिल भारतीय आजमगढ़ सेवा संघ के 32वें गंगासागर तीर्थयात्री सेवा शिविर का उद्घाटन 8 जनवरी को व्यवसायी-समाजसेवी अभय नारायण सिंह, चेयरमैन ब्रह्मदेव जायसवाल और समारोह अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह राजपूत के तत्वावधान में हुआ। अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश सिंह के नेतृत्व में संघ के सदस्य सेवा में जुटे हैं। शिविर में निशुल्क भोजन, औषधि, एम्बुलेंस सेवा, टेलीफोन आदि की व्यवस्था है।
–ओम व्यवसायिक संघ
ओम व्यवसायिक संघ की ओर से इस साल भी लगातार 41 वें गंगा सागर तीर्थयात्री सेवा शिविर का उद्घाटन आउट्राम घाट में बुधवार शाम 6 बजे होगा। उद्घाटन कर्ता विधायक स्मिता बक्सी होंगी। समारोह अध्यक्ष डॉ. बद्री प्रसाद जायसवाल, प्रधान अतिथि अरूण कुमार जायसवाल, दीनदयाल गुप्ता, अशोक कुमार जायसवाल, विजय कुमार जायसवाल, रामनरेश जायसवाल, प्रेमनाथ गुप्ता होंगे। प्रधान वक्ता तारकनाथ त्रिवेदी, मनीराम आर्य होंगे। सेवा शिविर अध्यक्ष शंभूनाथ जायसवाल, जगन्नाथ साव, सचिव अच्छेलाल जायसवाल, अशोक कुमार साव, कोषाध्यक्ष सीताराम गुप्ता और जीवलाल जायसवाल सक्रिय रूप से जुटे हैं। शिविर का समापन समारोह 16 जनवरी की शाम 6 बजे होगा।
—कलकत्ता वस्त्र व्यवसायी सेवा समिति
कलकत्ता वस्त्र व्यवसायी सेवा समिति के कार्यकर्ताओं का दल ८ जनवरी से ही गंगासागर स्थित समिति के निजी भवन में सेवा कार्यों में सक्रिय हैं। हर साल की तरह इस बार भी समिति भवन में निशुल्क आवास, भोजन और प्राथमिक चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध है। सदस्य सुशील मिमाणी व धनराज बैद सक्रिय हैं। कार्यकर्ताओं का दूसरा जत्था समिति सचिव नन्दकिशोर भूतड़ा, उपाध्यक्ष सीताराम वर्मा, मुरारीलाल सर्राफ, बजरंगलाल खेडिय़ा, सदस्य प्रदीप चिरानियां, सुनीत तोदी, सुरेश जिंदल के साथ 10 जनवरी को सुबह 7 बजे गंगासागर के लिए प्रस्थान करेगा। समिति अध्यक्ष महेंद्र चौधरी ने मंगलवार को बताया कि समिति भवन में 4 हजार तीर्थयात्रियों के ठहरने की व्यवस्था है। यह जानकारी गंगासागर मेला के संयोजक विकास अग्रवाल ने दी।
—प्रगतिशील कान्यकुब्ज समाज
प्रगतिशील कान्यकुब्ज समाज के 35 वें गंगासागर तीर्थयात्री सेवा शिविर का उद्घाटन ७ जनवरी को नंद कुमार गुप्ता ने मुख्य अतिथि गोविंद जैथलिया, महिला अध्यक्ष कृष्णा पांडे, सचिव उमा वाजपेयी की उपस्थिति में किया था। समाज के अध्यक्ष नारायण तिवारी, संरक्षक रमेंद्र सिंह, सचिव देवेंद्र कुमार शुक्ला और कोषाध्यक्ष अरूण कुमार शुक्ला आदि शिविर में सक्रिय हैं।
–योग वेदांत सेवा समिति
योग ? वेदांत सेवा समिति की ओर से १६ जनवरी तक चलने वाले आसाराम बापू आश्रम सेवा शिविर का उद्घाटन मंगलवार को आश्रम संचालक नीरज भाई ने किया। समिति सदस्य अविनाथ दुबे, योगेश पांडे, गणेश पाटिल, श्यामसुंदर मल, मुक्तिनाथ सिंह, के. रमेश राव, राजेंद्र अग्रवाल और संजय सिंह आदि सक्रिय हैं।
–रामदेव मिलन
17 जनवरी तक चलने वाले रामदेव मिलन के सेवा शिविर का उद्घाटन बुधवार सुबह 10 बजे होगा। शिविर में नाश्ता, चाय, भोजन, चिकित्सा और ठहरने सहित विभिन्न व्यवस्थाएं की गई हैं। मिलन के कार्यकर्ता शिविर को सफल बनाने में सक्रिय रूप से जुटे हैं।
—बंगीय गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज
बंगीय गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज का सेवा शिविर 11 से 15 जनवरी तक 4 नंबर रोड, गंगासागर में लगेगा। शिविर के लिए बुधवार सुबह 7 बजे अहिल्या आंगन 2/1, अनुकूल रोड से गाड़ी रवाना होगी। विशेष उपस्थिति रामवतार जोशी, भरतराम तिवाड़ी, गजानंद मुनका, राधेश्याम सूरावत, महेश जोशी और रमेश तिवाड़ी आदि की होगी। संस्था की ओर से गंगासागर में आनेवाले सभी तीर्थयात्रियों के लिए निशुल्क, आवास-भोजन की व्यवस्था कपिलमुनि आश्रम के समीप होगी। अध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा, सचिव राजकुमार उपाध्याय, कोषाध्यक्ष राधेश्याम पंचारिया, संयोजकवृंद मांगीलाल पंचारिया, ओमप्रकाश पाईवाल, सुखदेव पंचारिया सहित संस्था के तमाम कार्यकर्ता शिविर को सफल बनाने में जुटे हैं।
—हरियाणा नागरिक संघ
हरियाणा नागरिक संघ के 16 जनवरी तक चलने वाले गंगा सागर मेला शिविर का उद्घाटन समारोह बुधवार शाम 4 बजे आउट्राम घाट में होगा। समारोह अध्यक्ष रामफल जिंदल (समाजसेवी-उद्योगपति), प्रधान अतिथि दीनदयाल गुप्ता (हरियाणा उद्योगपति रत्न), उद्घाटनकर्ता प्रभात मित्तल (समाजसेवी-उद्योगपति) और विशिष्ट अतिथि श्यामसुंदर बड़वेवाला (हरियाणा समाज रत्न), समाजसेवी सत्यनारायण बुवानीवाला और समाजसेवी वेगराज अग्रवाला कादमावाला होंगे। चेयरमैन, संरक्षक मंडल सुन्दरलाल कलानोरिया, अध्यक्ष बाबूलाल धनानिया, मानद सचिव गोरधन निगानियां, संयुक्त संयोजक भागीरथमल गोयल, द्वारिका प्रसाद अग्रवाला, श्यामलाल गोयल, ओमप्रकाश बेरीवाला और रामोतार कलानोरिया आदि सक्रिय रूप से जुटे हैं।

Home / Kolkata / गंगासागर तीर्थयात्रियों की सेवाओं में जुटी संस्थाएं

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो