scriptऐसा क्या हुआ कि वृद्ध दम्पती को बचाने के लिए पहुंची दमकल | What happened that the fire brigade reached to save the old couple | Patrika News
कोलकाता

ऐसा क्या हुआ कि वृद्ध दम्पती को बचाने के लिए पहुंची दमकल

– कमरा अन्दर से था बन्द

कोलकाताApr 18, 2019 / 02:54 pm

Vanita Jharkhandi

kolkata west bengal

ऐसा क्या हुआ कि वृद्ध दम्पती को बचाने के लिए पहुंची दमकल

– पत्नी की हालत देखकर पति भी चिल्लाने लगा।

साल्टलेक . साल्टलेक के पूर्वांचल क्लस्टर 12 में एक वृद्धा का हाथ खाट में फंस गया था। उसके फंसे हाथ को निकालने के लिए दमकल और पुलिसवाले पहुंचे। पुलिस सूत्रों के अनुसार घर में वृद्धा दम्पती अकेले रहता है। एक लड़की है जो विदेश में रहती है। वृद्धा अपने वृद्ध व बीमार पति को दवा देने जा रही थी। तभी अचानक दवा पलंग के नीचे गिर गई। दीवार से सटे पलंग के बीच के हिस्से में हाथ डालकर वृद्धा दवा निकालने की कोशिश करने लगी, पर उसका हाथ वहीं फंस गया। वृद्धा दर्द से कराहने लगी। पत्नी की हालत देखकर पति भी चिल्लाने लगा। लोगों की मदद से दमकल व दक्षिण थाने की पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। कमरा अन्दर से बन्द होने के कारण असुविधा हुई। दमकल ने पीछे की खिड़की से घुसकर दम्पती को बाहर निकाला। दमकल व पुलिस की इस मद्द से वृद्ध दम्पती खुश हैं।

Home / Kolkata / ऐसा क्या हुआ कि वृद्ध दम्पती को बचाने के लिए पहुंची दमकल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो