scriptWest Bengal politics: बंगाल में इतना क्यों सक्रिय हो गए भाजपा के कद्दावर नेता | Why BJP's strong leader became so active in Bengal | Patrika News
कोलकाता

West Bengal politics: बंगाल में इतना क्यों सक्रिय हो गए भाजपा के कद्दावर नेता

केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह की ओर से पश्चिम बंगाल में आभासी रैली की शुरूआत करने के बाद पांच केन्द्रीय मंत्री और भाजपा के कद्दावर नेताओं ने राज्य में पांच आभासी रैली को संबोधित किया। उन्होंने केन्द्र की मोदी सकरकार-2.0 की एक साल की उपलब्धियों का प्रचार के साथ ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी सरकार को घेरने की कोशिश की। अब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड़्डा ममता बनर्जी पर कौन सा स्ट्राइक करेंगे।

कोलकाताJul 03, 2020 / 02:13 am

Manoj Singh

West Bengal politics: बंगाल में इतना क्यों सक्रिय हो गए भाजपा के कद्दावर नेता

West Bengal politics: बंगाल में इतना क्यों सक्रिय हो गए भाजपा के कद्दावर नेता

अब भाजपा अध्यक्ष राज्य में करेंगे आभासी रैली को संबोधित , करेंगे राज्य में फिर से सदस्यता बनाओं अभियान शुरू
कोलकाता
केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह की ओर से पश्चिम बंगाल में आभासी रैली की शुरूआत करने के बाद पांच केन्द्रीय मंत्री और भाजपा के कद्दावर नेताओं ने राज्य में पांच आभासी रैली को संबोधित किया। उन्होंने केन्द्र की मोदी सकरकार-2.0 की एक साल की उपलब्धियों का प्रचार के साथ ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी सरकार को घेरने की कोशिश की। अब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड़्डा बंगाल में सातवी अभासी रैली को संबोधित करेंगे।
जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर भाजपा छह जुलाई को पश्चिम बंगाल जन संपर्क आभासी रैली आयोजित करेगी। इसके मुख्य वक्ता के पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा होंगे। कोलकाता से इस रैली में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष और पार्टी के अन्य नेता हिस्सा लेंगे। इस दिन से ही भाजपा बंगाल में फिर से सदस्यता अभियान शुरू करेगी।
केन्द्र में नरेन्द्र मोदी सरकार-2 के एक साल पूरा होने पर बंगाल में केन्द्री गृहमंत्री अमित शाह ने नौ जून को पश्चिम बंगाल में जन संपर्क आभासी रैली की शुरुआत की थी। उसके बाद केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, धर्मेंद्र प्रधान, अर्जुन मेघवाल, रविशंकर प्रसाद, अर्जुन मुंडा सहित भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय व भूपेंद्र यादव ने बंगाल के विभिन्न क्षेत्रों के लिए पांच आभासी रैली को को संबोधित किया है। नड्डा बंगाल में छठवी आबासी रैली को संबोधित करेंगे।
प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष ने गुरुवार को बताया कि पर्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा छह जुलाई को डॉ श्यामाप्रसाद की जयंती पर बंगाल के लोगों को संबोधित करेंगे। प्रदेश भाजपा बंगाल के घर-घर में गृह संपर्क अभियान चला रही है। भाजपा के कार्यकर्ता अभी तक 53 लाख परिवार को प्रधानमंत्री का पत्र पहुंचा चुके हैं तथा एक करोड़ परिवार तक पहुंचने का लक्ष्य है। इसके साथ ही ऑर नाय अन्याय अभियान भी चल रहा है। अब फोन के माध्यम से भी लोग अपनी शिकायतें दर्ज करा पायेंगे। उन्होंने कहा कि छह जुलाई को डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी की जयंती से बंगाल में फिर से सदस्यता अभियान शुरू किया जायेगा। इसके पहले सदस्यता अभियान के दौरान बंगाल में 98 लाख सदस्य बनाये गये थे। अन्य पार्टियों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए हैं। सदस्यों की संख्या और भी बढ़ेगी।

Home / Kolkata / West Bengal politics: बंगाल में इतना क्यों सक्रिय हो गए भाजपा के कद्दावर नेता

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो