scriptStampede in West Bengal : कचुआ हादसे को ले कर भाजपा ने क्यों उठाया ममता सरकार पर सवाल | Why did the BJP raise questions on Mamta government over the Kachua | Patrika News
कोलकाता

Stampede in West Bengal : कचुआ हादसे को ले कर भाजपा ने क्यों उठाया ममता सरकार पर सवाल

ममता सरकार से पूछा सवाल सिर्फ हजयात्रियों को ही सुरक्षा क्यों
 

कोलकाताAug 23, 2019 / 10:54 pm

Manoj Singh

Stampede in West Bengal : कचुआ हादसे को ले कर भाजपा ने क्यों उठाया ममता सरकार पर सवाल

Stampede in West Bengal : कचुआ हादसे को ले कर भाजपा ने क्यों उठाया ममता सरकार पर सवाल

कहा, सिर्फ मुआवजा देने से नहीं होगा, राज्य प्रशासन को लेनी होगी जिम्मेदारी
कोलकाता

उत्तर 24 परगना जिले के कचुआ धाम लोकनाथ मंदिर में हुए हादसे को लेकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने ममता सरकार की कड़ी निंदा की और इसकी विशेष दल से जांच कराने की मांग की। साथ ही उन्होंने राज्य सरकार से हज यात्रियों को छोड़ कर दूसरे धार्मिक लोगों की सुरक्षा नहीं दिए जाने का जवाब मांगा है।
हादसे के लिए राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए उन्होंने कहा कि हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों और घायलों को सिर्फ मुआवजा देन से नहीं होगा। राज्य सरकार को पूरी घटना की जिम्मेदारी लेनी होगी और राज्य प्रशासन को अपनी गलती भी स्वीकार करनी होगी। राज्य प्रशासन की लापरवाही के कारण ही यह घटना हुई है। इस घटना की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग करते हुए उन्होंने कहा कि किसकी लापरवाही से यह घटना हुई है और इसके लिए कौन-कौन जिम्मेदार इसका पता लगाने के लिए राज्य सरकार एक उच्च स्तरीय जांच कमेटी गठित करें।
राज्य प्रशासन पर दोहरा मापदण्ड अपनाने का आरोप लगाते हुए दिलीप घोष ने कहा कि राज्य सरकार सिर्फ एक धर्म विशेष के लोगों को हज पर जाने के लिए सुरक्षा देती है। लेकिन दूसरे लोगों को सुरक्षा क्यों नहीं दी जाती है। उन्होंने कहा कि कचुआ मंदिर में बड़ी संख्या में आए श्रद्धालुओं को सुरक्षा देनी चाहिए थी।

Home / Kolkata / Stampede in West Bengal : कचुआ हादसे को ले कर भाजपा ने क्यों उठाया ममता सरकार पर सवाल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो