scriptPolitical Violence: अर्जुन सिंह पर हमले पर क्या बैरकपुर में होगा बवाल | Will BJP ruckus in Barrackpore on attack on Arjun Singh | Patrika News
कोलकाता

Political Violence: अर्जुन सिंह पर हमले पर क्या बैरकपुर में होगा बवाल

भाजपा ने किया आह्वान, राज्य भर में पुलिस अधीक्षक कार्यालयों का घेराव
 

कोलकाताSep 01, 2019 / 11:07 pm

Manoj Singh

Political Violence: West Bengal

Political Violence: अर्जुन सिंह परहमला के बाद उनसे मिले हुए कैलाश विजयवर्गीय और मुकुल राय

तीन दिनों में भाजपा के सांसदों और विधायक पर कातिलाना हमला हुआ है। 30 अगस्त को भाजपा विधायक विश्वजीत दास, व उनपर पर कातिलाना हमला हुआ और एक सितंबर को बैरकपुर के सांसद अर्जुन सिंह व उनके विधायक पुत्र की हत्या का प्रयास किया गया।
कोलकाता.

भाजपा सांसद अर्जुन सिंह पर हुए हमले के खिलाफ भाजपा ने सोमवार को 12 घंटा बैरकपुर बंद करने की घोषणा की है। साथ ही गत तीन दिनों में अपने सांसदों और विधायक पर हमले के विरोध में राज्य भर में जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालयों का सोमवार को घेराव किया जाएगा। आंदोलन में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और सांसद दिलीप घोष भी हिस्सा लेंगे। प्रदेश भाजपा ने रविवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी घोषणा की।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि तीन दिनों में भाजपा के सांसदों और विधायक पर कातिलाना हमला हुआ है। 30 अगस्त को भाजपा विधायक विश्वजीत दास, व उनपर पर कातिलाना हमला हुआ और एक सितंबर को बैरकपुर के सांसद अर्जुन सिंह व उनके विधायक पुत्र की हत्या का प्रयास किया गया।

इससे पहले भी अर्जुन सिंह और उनके घर पर हमले किए गए हैं। इसके विरोध में पार्टी सोमवार को राज्य के सभी पुलिस अधीक्षक कार्यालयों का घेराव करेगी। घोष ने कहा कि हमला करवा कर क्या तृणमूल कांग्रेस अपना लोकतंत्र कायम करेगी। क्या बंगाल में भाजपा के फैलने से रोकना का उसका यही तरीका है। अगर ऐसा है तो वह भाजपा को कभी भी नहीं रोक पाएगी।

दूसरी ओर भाजपा बैरकपुर जिलाध्यक्ष फाल्गुनी पात्र ने अर्जुन सिंह और विधायक पवन सिंह पर हमले के विरोध में एक सितंबर को 12 घंटे का बैरकपुर बंद बुलाया है। बंद इस दिन सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक जारी रहेगा।
अर्जुन को देखने अस्पताल गए दिलीप घोष और विजयवर्गीय

पुलिसिया कार्रवाई के दौरान घायल हुए अर्जुन सिंह को कोलकाता के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उन्हें देखने जाने वाले पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं का तांता लग गया। उन्हें देखने जाने वालों में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष घोष, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और पश्चिम बंगाल के प्रवेक्षक कैलाश विजयवर्गीय, पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारणी के सदस्य मुकुल राय, राष्ट्रीय सचिव राहुल सिन्हा, नोवापाड़ा से विधायक सुनिल सिंह और पार्टी के अन्य नेता उपस्थित थे।

Home / Kolkata / Political Violence: अर्जुन सिंह पर हमले पर क्या बैरकपुर में होगा बवाल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो