scriptAnti-terrorism operation: क्या भारत-बांग्लादेश छेड़ेंगे आतंकी विरोधी अभियान | Will India-Bangladesh launch anti-terrorist operations | Patrika News

Anti-terrorism operation: क्या भारत-बांग्लादेश छेड़ेंगे आतंकी विरोधी अभियान

locationकोलकाताPublished: Feb 17, 2020 09:22:42 pm

Submitted by:

Manoj Singh

भारत-बांग्लादेश की सेनाओं ने पिछले 14 दिनों मेघालय के उमरोई के पहाड़ियों और जंगलों में संयुक्त युद्धाभ्यास किया, जिसमें उग्रवाद और आतंकवाद विरोधी अभियान का अभ्यास किया। क्या दोनों देश की सेना मिल कर आतंकवादी विरोधी अभियान चलाने की तैयारी कर रही है।

Anti-terrorism operation: क्या भारत-बांग्लादेश छेड़ेंगे आतंकी विरोधी अभियान

Anti-terrorism operation: भारतीय और बांग्लादेश की सेना के जवान

मेघालय के उमरोई के जंगलों में 14 दिन तक क्या-क्या की दोनों देश की सेना

कोलकाता

भारत-बांग्लादेश की सेनाओं ने पिछले 14 दिनों मेघालय के उमरोई के पहाड़ियों और जंगलों में संयुक्त युद्धाभ्यास किया, जिसमें उग्रवाद और आतंकवाद विरोधी अभियान का अभ्यास किया। क्या दोनों देश की सेना मिल कर आतंकवादी विरोधी अभियान चलाने की तैयारी कर रही है।
भारत-बांग्लादेश की सेना का 14 दिन से चल रहा नौवां संयुक्त सैन्य अभ्यास संप्रीति-9 रविवार को संपन्न हो गया। दोनों देशों की सेना का यह वार्षिक संयुक्त सैन्य अभ्यास तीन फरवरी से मेघालय के उमरोई में चल रहा था। इस दौरान दोनों देशों के सैनिकों ने युद्धाभ्यास किया, जिसमें उग्रवाद और आतंकवाद से मुकाबला करने का अभ्यास किया गया। अंतिम दिन दोनों देशों की सेना के वरिष्ठ कमांडर व अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे और वे दोनों देशों के बीच आपसी रक्षा सहयोग मजबूत करने के लिए होने वाले नौ साल से हो रहे इस अभ्यास को सफल करार दे रहे हैं।

Anti-terrorism operation: क्या भारत-बांग्लादेश छेड़ेंगे आतंकी विरोधी अभियान
रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि दोनों देशों के सैनिकों ने संयुक्त रूप से पहाड़ और जंगल इलाकों में उग्रवाद और आतंक विरोधी ऑपरेशन का अभ्यास किया। दोनों देशों के सैनिकों ने टेक्निकल फायरिंग से लेकर जंगल रेंज फायरिंग, रूम इंटरवेंशन और कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन का अभ्यास किया गया। सैनिकों ने पावर पैक एंटी टेरेरिज्म ड्रिल भी की, जिसमें हेलीकॉप्टर ऑपरेशन और एंटी लैंडमाइंस, आइइडी ड्रिल भी शामिल थी।
इसके अतिरिक्त दोनों देशों के सैनिकों ने दोस्ताना वॉलीबॉल और बास्केटबॉल मैच खेले और अन्य तरह की अन्य गतिविधियों में भाग लिया। सैन्य अभ्यास के समापन के मौके पर परेड का आयोजन किया गया। इसमें मिलिट्री बैंड की धुन के साथ दोनों देशों के सैनिकों ने कदमताल की और सैन्य कमांडर्स को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। दोनों देशों के सेनाओं के बीच स्मृति चिन्हों का आदान-प्रदान किया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो