scriptक्या मोदी की राजनीति पर पड़ेगा अमत्र्य सेन के बयानों का असर | Will Modi's politics affect the statements of Amartya Sen | Patrika News
कोलकाता

क्या मोदी की राजनीति पर पड़ेगा अमत्र्य सेन के बयानों का असर

भाजपा सरकार को विनाशकारी कहने पर अर्मत्य सेन को क्या कहे दिलीप घोष
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने क्यों कहा अर्थशात्री सेन को समस्याओं से दूसरे देश भागने वाला भगोड़ा
 
कोलकाताApr 25, 2019 / 11:14 pm

Manoj Singh

Kolkata West Bengal

क्या मोदी की राजनीति पर पड़ेगा अमत्र्य सेन के बयानों का असर

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने गुरुवार को केन्द्र की मोदी सरकार पर नोबेल पुरस्कार विजेता अर्थशाी प्रो. अमत्र्य सेन के बयान को अर्थहीन और उन्हें देश की समस्याओं को छोड़ कर विदेश भागने वाला भगोड़ा करार दिया। उन्होंने सेन के बारे में अपने पिछले बयान पर कायम रहने की बात भी कही।

इस दिन एक अखबार में प्रकाशित अपने लेख में अमत्र्य सेन ने मोदी सरकार को घृणित और विनाशकारी करार दिया है। इस पर दिलीप घोष ने कहा कि प्रो. सेन के बयान का कोई मूल्य नहीं है। वे मौजूदा भारतीय समाज से कटे हुए हैं। अगर वे देश में रह कर भारतीय समाज के निर्माण में भागीदार बनते तो हम उनकी बातों से सहमत होते। अगर कोई समस्याओं से भाग कर दूसरे देश चला जाए और बड़े-बड़े भाषण दे तो उसके बयान का समाज पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा, चाहे वह कितनी भी बड़ी हस्ती क्यों न हो। वे इस दिन प्रेस क्लब, कोलकाता की ओर से आयोजित मिलिए प्रेस से कार्यक्रम में संवाददाताओं के सवालों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि अमत्र्य सेन के बारे में उन्होंने पहले जो कहा था वे उस पर अभी कायम हैं। भारतीय समाज ऐसे लोगों के साथ नहीं है। वे समाज से कटे हुए हैं। उल्लेखनीय है कि दिलीप घोष ने अमत्र्य सेन को मेरुदण्डहीन और दावा किया था कि प्रो. सेन जैसे लोगों को कभी भी खरीदा जा सकता है।

Home / Kolkata / क्या मोदी की राजनीति पर पड़ेगा अमत्र्य सेन के बयानों का असर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो