मृतक का नाम नाजिया बीबी(28) है। वह जिले के देगंगा स्थित साजिपुर की रहने वाली थी। कई दिनों से बुखार से पीडि़त थी। उसे बारासात जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां सोमवार की सुबह उसकी मौत हो गई। घरवालों का आरोप है कि उसकी मौत डेंगू से ही हुई है अस्पताल उसे छुपाने की कोशिश कर रही है। सूत्रों के अनुसार इस इलाके से गत चार दिनों में चार लोगों की मौत डेंगू से हुई है। वर्ष 2017 में भी इस इलाके में डेंगू ने महामारी का रूप ले लिया था। उस समय भी अस्पताल पर मौत के कारणों को छुपाने का आरोप लगा था।