scriptसडक़ दुर्घटना में महिला की मौत | Woman dies in road accident | Patrika News
कोलकाता

सडक़ दुर्घटना में महिला की मौत

सडक़ दुर्घटना में महिला की मौत

कोलकाताFeb 25, 2020 / 09:13 pm

Nirmal Mishra

सडक़ दुर्घटना में महिला की मौत

सडक़ दुर्घटना में महिला की मौत

सडक़ दुर्घटना में महिला की मौत

कोलकाता
जोड़ा बागान थाना इलाके के बीके पाल व रवीन्द्र सरणी मुहाने पर सोमवार रात को सडक़ दुर्घटना में पत्नी की मौत हो गई। पुलिस ने मृत महिला का नाम पुर्णिमा प्रधान (35) बताया है। वह कोलकाता के शशि सुर लेन की रहने वाली थी। पुलिस ने बताया कि उक्त महिला को 215 नंबर रूट की बस ने कुचल दिया। दुर्घटना के बाद बस का चालक बस छोडक़र फरार हो गया। बस को पुलिस ने जब्त कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि बस से उत्तर कर महिला जा रही थी। उसी दौरान आगे जाने की होड़ में 215 नंबर रूट की बस ने उसे कुचल दिया। उसे संगीन हालत में आरजीकर अस्पताल ले जाया गया जहां उसको चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बार-बार दो बसें आगे जाने के होड़ में उक्त महिला को कुचल दिया। चालक के खिलाफ में 279 और 304 ए के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो