scriptमहिला ने जवानों से पीटवाया, लिया अपमान का बदला | Women beat up with the jaws, changed the humiliation | Patrika News
कोलकाता

महिला ने जवानों से पीटवाया, लिया अपमान का बदला

– बैरकपुर: पीडि़त व्यवसायी ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

कोलकाताApr 18, 2018 / 08:05 pm

Vanita Jharkhandi

kolkata west bengal
– स्थानीय लोगों की मदद से राजीव को जवानों से बचाया गया

बैरकपुर. उत्तर 24 परगना जिले के टीटागढ़ थाना इलाके के बैरकपुर-बारासात रोड पर एक व्यवसायी से अपने अपमान का एक महिला ने दूसरे तरीके अपना कर लिया। उसने जवानों से व्यवसायी को पीटवाया। घायल व्यवसायी ने महिला और आरोपी जवानों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। घायल व्यवसायी राजीव दत्त का अस्पताल में इलाज चल रहा है। सूत्रों के अनुसार दुकान के सामने महिला ने अपनी गाड़ी खड़ी कर कहीं चली गई। दत्त जब दुकान खोलने आया तो देखा कि दुकान के सामने गाड़ी खड़ी है। 2 घंटे के बाद चालक व गाड़ी की मालकिन पहुंची तो व्यवसायी ने इस बारे में शिकायत की। इसके बाद दोनों में वाद-विवाद हुआ और उसके बाद झगड़ा शुरू हो गया। आस-पास के दुकानदार भी जब महिला का विरोध करने लगे तो उसने अपनी गलती मानते हुए व्यवसायी से क्षमा मांगने के बाद चली गई। दो घंटे के बाद वह फिर लौटी। इस बार वह अकेली नहीं थी। उसके पीछे सेना के जवानों की गाड़ी थी जिसमें से जवान उतरे और व्यवसायी को पीटने लगे। आरोप है कि 18-20 जवान थे जिनके हाथों में स्टीक थी। स्थानीय लोगों की मदद से राजीव को जवानों से बचाया गया। राजीव के सिर में गंभीर चोट लग गई। स्थानीय लोगों ने ही राजीव को बीएन बोस महकमा अस्पताल में भर्ती करवाया। उनके सिर पर कई टांके भी लगाने पड़े। रात को ही टीटागढ़ थाने में महिला व जवानों के खिलाफ शिकायत लिखवाई गई है। जवानों की बात सुनकर लग रहा था कि महिला सेना के किसी अधिकारी की पत्नी है। कुछ जवान थाने में भी आए थे। पुलिस पर भी दबाव बनाने की कोशिश थी। पुलिस ने उनसे कहा कि सीसीटीवी फुटेज देखकर मामले की जांच की जाएगी। इस घटना को लेकर इलाके में रोष देखा गया।

Home / Kolkata / महिला ने जवानों से पीटवाया, लिया अपमान का बदला

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो