scriptकटमनी के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा | WOMEN PROTEST AGAINST CUT-MONEY | Patrika News
कोलकाता

कटमनी के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा

WOMEN PROTEST AGAINST CUT-MONEY: हुगली के गुड़ाप के भासताड़ा सिजापुर ग्राम पंचायत का मामला–काम के एवज में मेहनताना नहीं देने का आरोप

कोलकाताJul 26, 2019 / 05:09 pm

Shishir Sharan Rahi

kolkata

कटमनी के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा

हुगली. जिले के गुड़ाप थाना अंतर्गत भासताड़ा सिजापुर ग्राम पंचायत इलाके में कटमनी के खिलाफ महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। सैकड़ों की संख्या में गुरुवार सुबह ग्रामीण महिलाओं ने विरोध प्रकट करते हुए आरोप लगाया कि १०० दिन काम करने के बावजूद काम के एवज में उन्हें मेहनताना नहीं दिया जा रहा। उल्टे जिन्हें मेहनताना दिया जा रहा है उनसे कटमनी की रकम अदायगी करनी पड़ रही है। लाठी-डंडे से लैस महिलाओं ने सुपरवाइजर के घर का घेराव कर विरोध प्रकट करना शुरू कर दिया और सुपरवाइजर से उनके मेहनत की रकम देने की मांग की। इसके बाद महिलाओं ने सुपरवाइजर को घर से निकाल कर विरोध जताया। खबर मिलते ही गुड़ाप थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो पुलिस को भी प्रदर्शनकारी महिलाओं के रोष का सामना करना पड़ा। महिलाओं ने पुलिस वाहन को घेरकर विरोध जताया। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने उनके मेहनत की गाढ़ी कमाई की रकम लौटाने की मांग कर कहा कि उन्हें झूठे मामले में फंसाया जा रहा है। उन्होंने उनके खिलाफ लगाए सभी झूठों मामलों से मुक्त करने की भी मांग की।

Home / Kolkata / कटमनी के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो