scriptWest Bengal election 2021: कांग्रेस के गढ़ में आज ममता को ललकारेंगे योगी आदित्य नाथ | Yogi Aditya Nath will challenge Mamta in Congress stronghold today | Patrika News
कोलकाता

West Bengal election 2021: कांग्रेस के गढ़ में आज ममता को ललकारेंगे योगी आदित्य नाथ

बंगाल आने से पहले बोले, सत्ता प्रायोजित अपराध का जीता-जागता उदाहरण बंगाल

कोलकाताMar 02, 2021 / 12:07 pm

Manoj Singh

West Bengal election: कांग्रेस के गढ़ में आज ममता को ललकारेंगे योगी आदित्य नाथ

West Bengal election: कांग्रेस के गढ़ में आज ममता को ललकारेंगे योगी आदित्य नाथ

करेंगे जनसभा को संबोधित, केन्द्रीय मंत्री बाबुल सुप्रिय और सांसद अर्जुन सिंह
कोलकाता
भाजपा के फायर ब्रांड नेता और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को कुछ ही देर में कांग्रेस के गढ़ मालदह में तृणमूल कांग्रेस और इसके प्रमुख ममता बनर्जी के खिलाफ दहाडेंगे। वे इस दिन दोपहर को जिले के गाजोल में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। उनके साथ जनसभा में केन्द्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो, बैरकपुर लोकसभा से सांसद अर्जुन सिंह और प्रदेश भाजपा के महासचिव सायंतन बसु भी हिस्सा लेंगे।
बंगाल आने से पूर्व संध्या योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली में कहा कि देश में सत्ता प्रायोजित होने वाले अपराध के लिए पश्चिम बंगाल एक जीता जागता उदाहरण हैं। पिछले दिन तृणमूल कांग्रेस के गुण्डों ने भाजपा के एक छोटे कार्यकर्ता की मांग पर जिस तरह हमला किया गया यह उसी का उदाहरण है। इस दौरान उन्होंने बंगाल में भाजपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनने का दावा किया।

Home / Kolkata / West Bengal election 2021: कांग्रेस के गढ़ में आज ममता को ललकारेंगे योगी आदित्य नाथ

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो