scriptलिलुआ में दिनदहाड़े युवक की चाकू घोंप कर हत्या | Young man stabbed in Lillua in broad daylight | Patrika News
कोलकाता

लिलुआ में दिनदहाड़े युवक की चाकू घोंप कर हत्या

लिलुआ में दिनदहाड़े युवक की चाकू घोंप कर हत्या

कोलकाताSep 04, 2019 / 11:10 pm

Nirmal Mishra

लिलुआ में दिनदहाड़े युवक की चाकू घोंप कर हत्या

लिलुआ में दिनदहाड़े युवक की चाकू घोंप कर हत्या

लिलुआ में दिनदहाड़े युवक की चाकू घोंप कर हत्या

– विरोध में गुस्साए लोगों ने कई दुकानों में तोडफ़ोड़ की
– बीच बचाव करने गई पुलिस पर भी पथराव

– कीचड़ लगने को लेकर बढ़ा था विवाद
हावड़ा
कथित तौर पर कीचड़ लगने को लेकर विवाद बढऩे पर लिलुआ थाना इलाके के लिलुआ ब्रिज के समीप एक युवक की बुधवार दिनदहाड़े चाकू घोंप कर हत्या कर दी गई। इस घटना के विरोध में गुस्साए लोगों ने कई दुकानों में व्यापक तोड़ फोड़ की। उनका कहना था कि जिन दुकानों में तोड़ फोड़ की गई वहां हमलावर बैठते थे। बीच बचाव करने गई पुलिस पर भी पथराव किया गया। हमलावरों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग को लेकर पथावरोध भी किया गया। पुलिस आयुक्त गौरव शर्मा ने बताया कि मृत युवक का नाम चंदन सिंह(28) है। वह पटुआ पाड़ा का निवासी था। पुलिस आयुक्त ने बताया कि हत्या के पीछे क्या कारण है। इसका पता लगाया जा रहा। इलाके में लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाला जा रहा है।
पुलिस ने बताया कि आईडब्लू कॉलोनी के समीप चंदन सिंह खड़ा था। उसी दौरान दुपहिया लेकर कुछ युवक वहां से गुजर रहे थे। सडक़ के गड्ढे में दुपहिया का ***** पडऩे से चंदन के कपड़े पर कीचड़ लग गया। लगा। उसने इसका विरोध किया। दुपहिया से उतरकर चंदन पर हमला किया उसके सिर पर पहले चोट लगी। उसके बाद वह ब्रिज की ओर भागने लगा तो उसको चाकू घोंप कर हत्या कर दी गई। घायल अवस्था उसे टीएल जायसवाल अस्पताल में ले जाया गया जहां उसको चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
क्या कहना है प्रत्यक्षदर्शियों का
चंदन के साथी दीपू सिंह ने बताया कि आईडब्लू कॉलोनी में प्रत्येक दिन कुछ युवक नशा करते थे। उसका विरोध चंदन सिंह करता था। सुभाष सिंह नामक नशा करने वाले युवक से चंदन सिंह का पुराना विवाद था। इसी वजह से उसकी हत्या की गई है। सुभाष सिंह ही उसकी हत्या में शामिल है। इस घटना को लेकर चंदन के साथियों ने रास्ता बंद कर दिया इलाके में जमकर हंगामा किया। इस दौरान पुलिस व प्रदर्शनकारियों में जमकर संघर्ष हुआ। पुलिस ने इस मामले में कुछ युवकों को पकडक़र थाने लाया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो