scriptलापता का बच्चे का शव खाल में मिला | Missing child's body found in the skin | Patrika News
कोलकाता

लापता का बच्चे का शव खाल में मिला

19 नवम्बर को सुजय अपने दस वर्षीय भाई तथा अन्य दो बच्चे जिनकी उम्र 7 और 8 है उनके साथ खेल रहा था। वे लोग अपने घर के खाली प्लॉट में खेल रहे थे।

कोलकाताNov 21, 2020 / 07:52 pm

Vanita Jharkhandi

लापता का बच्चे का शव खाल में मिला

लापता का बच्चे का शव खाल में मिला


विधाननगर
विधाननगर के ईसी थाना इलाके से शनिवार के एक दो साल के बच्चे का शव खाल से बहता हुआ मिला। वह 19 नवम्बर से गायब था। मृतक का नाम सुजय विश्वास (02) है। प्राथमिक अनुमान है कि खेलते वक्त खाल में गिरने से उसकी मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार 19 नवम्बर को सुजय अपने दस वर्षीय भाई तथा अन्य दो बच्चे जिनकी उम्र 7 और 8 है उनके साथ खेल रहा था। वे लोग अपने घर के खाली प्लॉट में खेल रहे थे। अचानक सभी ने देखा कि सुजय नहीं है। आस-पास सभी ओर देखा पर उसका कही भी पता नहीं चल पाया।
माता-पिता को बताया गया उन्होंने भी तलाश पर उसका कही भी पता नहीं चला। ऐसे में पुलिस की मदद ली गई। पुलिस ने पुलिस स्टेशन के इलाकों में भी बाइक सवारों के माध्यम से केएलसी पीएस इलाके में खोजा गया। उस पोलेनाइट कैनल साइड कॉलोनी के सभी घरों में उसकी तलाश की। खोजने के दौरान बागजोला खाल में मछली पकड़ने के जाल डालकर भी उसकी तलाश की पर कोई फायदा नहीं हुआ। पुलिस ने स्निफर डॉग की भी मदद ली। शनिवार के तड़के गुमशुदा बच्चे का शव बरामद किया गया। जो कि उसके घर से 200 मीटर पूर्वी दिशा की ओर खाल में बहता हुआ पाया गया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्राथमिक अनुमान है कि खेलते हुए नाले में गिर जाने पर डूबने से मौत हुई है।

Home / Kolkata / लापता का बच्चे का शव खाल में मिला

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो