कोंडागांव

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पर लगाया झूठा फॉर्म भरवाने का आरोप, थाने में की शिकायत

CG Lok Sabha Election 2024: कोंडागांव के नगर पालिका उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी ने बताया कि, कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा जनता को एक लाख रुपए देने के नाम पर झूठा फार्म भरवाकर भ्रमित किया जा रहा है।

कोंडागांवApr 18, 2024 / 09:00 am

Khyati Parihar

Lok Sabha Election 2024: कोंडागांव के नगर पालिका उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी ने बताया कि, कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा जनता को एक लाख रुपए देने के नाम पर झूठा फार्म भरवाकर भ्रमित किया जा रहा है। नगर पालिका उपाध्यक्ष एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा कोतवाली थाना पहुंच कर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करने आवेदन दिया गया है। इस संबंध में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बस्तर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुशील मौर्य के द्वारा जारी किये गए एक पत्र की छायाप्रति भी पुलिस को सौंपी हैं।
यह भी पढ़ें

Big Breaking: 29 नक्सलियों की मौत से बौखलाए आंतकियों ने बस्तर में भाजपा नेता को मार डाला

जिसमें सुशील मौर्य द्वारा लिखा गया है कि, कांग्रेस ने प्रतिवर्ष महिलाओं को एक लाख रुपए देने जैसा किसी भी प्रकार का फार्म जारी नही किया है और न ही हमारे कार्यकर्ताओं के द्वारा ऐसा कोई फार्म भरवाया जा रहा है। यदि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा ऐसा कोई फार्म भरवाया जाता है तो उसके ऊपर कानूनी कार्यवाही की जाए। इससे कांग्रेस कमेटी को कोई आपत्ति नही होगी।
जसकेतू उसेंडी ने कहा कि, एक तरफ कांग्रेसी कार्यकर्ता जनता को एक लाख देने का फार्म भरवा रहे हैं , वहीं कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पत्र जारी कर कह रहे हैं कि, हमारा कोई भी कार्यकर्ता इस प्रकार का फार्म नहीं भरवा रहे, यदि कोई इस प्रकार का कृत्य करता है तो उस पर कार्रवाई की जाए, तो हमने पूरे प्रमाण के साथ जिला निर्वाचन अधिकारी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को उक्त बात की जांच कार्रवाई करने आवेदन दिया है। इस दौरान शहर मंडल अध्यक्ष जैनेंद्र सिंह ठाकुर, गामा जायसवाल, हर्ष ढिल्लन, अंकुश जैन, महेंद्र पारख, बंटी नाग, देवेंद्र मौर्य, मानकु नेताम सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें

नक्सली हिंसा के साए में पोलिंग टीम चॉपर से पहुंच रहे बस्तर के मतदान केंद्र

संबंधित विषय:

Hindi News / Kondagaon / भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पर लगाया झूठा फॉर्म भरवाने का आरोप, थाने में की शिकायत

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.