यहां की चार लड़कियों को आईटीबीपी के हॉकी कोच एचसी सूर्य स्मिथ पिछले चार साल से हॉकी खेलने का प्रशिक्षण दे रहे थे। इन सभी लड़कियों का चयन 9 वी राष्ट्रीय महिला सब जूनियर हॉकी चैम्पियनशिप के लिए हुआ है।
कोंडागांव•May 13, 2019 / 07:30 pm•
Deepak Sahu
नक्सल प्रभावित कोंडागांव की लड़कियां करेंगी राष्ट्रीय महिला सब जूनियर हॉकी चैम्पियनशिप में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व
कोंडागांव. छत्तीसगढ़ का कोंडागांव जिला हमेशा नक्सलियों के कारण चर्चा में रहता है लेकिन अब इस इलाके की पहचान नक्सलवाद के कारण नहीं बल्कि यहां की हॉकी प्रतिभाओं के कारण होगा। यहां की चार लड़कियों को आईटीबीपी के हॉकी कोच एचसी सूर्य स्मिथ पिछले चार साल से हॉकी खेलने का प्रशिक्षण दे रहे थे। इन सभी लड़कियों का चयन 9 वी राष्ट्रीय महिला सब जूनियर हॉकी चैम्पियनशिप के लिए हुआ है।