scriptनक्सल प्रभावित कोंडागांव की लड़कियां करेंगी राष्ट्रीय महिला सब जूनियर हॉकी चैम्पियनशिप में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व | Patrika News
कोंडागांव

नक्सल प्रभावित कोंडागांव की लड़कियां करेंगी राष्ट्रीय महिला सब जूनियर हॉकी चैम्पियनशिप में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व

यहां की चार लड़कियों को आईटीबीपी के हॉकी कोच एचसी सूर्य स्मिथ पिछले चार साल से हॉकी खेलने का प्रशिक्षण दे रहे थे। इन सभी लड़कियों का चयन 9 वी राष्ट्रीय महिला सब जूनियर हॉकी चैम्पियनशिप के लिए हुआ है।

कोंडागांवMay 13, 2019 / 07:30 pm

Deepak Sahu

kondagaon hocky player

नक्सल प्रभावित कोंडागांव की लड़कियां करेंगी राष्ट्रीय महिला सब जूनियर हॉकी चैम्पियनशिप में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व

कोंडागांव. छत्तीसगढ़ का कोंडागांव जिला हमेशा नक्सलियों के कारण चर्चा में रहता है लेकिन अब इस इलाके की पहचान नक्सलवाद के कारण नहीं बल्कि यहां की हॉकी प्रतिभाओं के कारण होगा। यहां की चार लड़कियों को आईटीबीपी के हॉकी कोच एचसी सूर्य स्मिथ पिछले चार साल से हॉकी खेलने का प्रशिक्षण दे रहे थे। इन सभी लड़कियों का चयन 9 वी राष्ट्रीय महिला सब जूनियर हॉकी चैम्पियनशिप के लिए हुआ है।

कोंडागांव के मालाकोट,लखापुरी,नावगाँव और कुदूर की रहने ये चारो लड़कियां सुलोचना,सेवती,धनेश्वरी और सुकमती राजस्थान के सीकर जिले में 15 से 25 जून तक आयोजित टूर्नामेंट में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधत्व करेंगी। इनका चुनाव राजनांदगाँव में 19 अरैल को एक स्पर्धा में हुआ जहाँ पुरे छत्तीसगढ़ से 11 खिलाड़ी चुनी गयी जिसमें से चार अकेले कोंडागांव से हैं।
पहले गॉंव में सुविधाएं नहीं थी लेकिन आईटीबीपी के जवानो की तैनाती के बाद से ही उन्हें सारी सुविधाएं मिलने लगी। उनके मेहनत और कोच के लगन के कारण आज ये लड़कियां अपने जिले का नाम प्रदेश में नहीं बल्कि पुरे देश में रौशन करेंगी।

Home / Kondagaon / नक्सल प्रभावित कोंडागांव की लड़कियां करेंगी राष्ट्रीय महिला सब जूनियर हॉकी चैम्पियनशिप में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो