स्कार्पियो ने ट्रक को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि हादसे में चारपहिया के परखच्चे उड़ गए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोनों मृत महिलाएं बीजापुर की रहने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता थी। ये दोनों रायपुर में चल रहे प्रदेश स्तरीय आंदोलन में शामिल होकर वापस बीजापुर लौट रही थीं। तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। सड़क हादसे में घायल सात लोगों की हालत भी बेहद गंभीर बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि ड्राइवर को झपकी आने और घना कोहरा होने के कारण यह दुर्घटना हुई है।
नेशनल हाइवे से गुजर रहे लोगों की नजर जब दुर्घटनाग्रस्त स्कार्पियो पड़ी तो उन्होंने तुरंत पुलिस और एम्बुलेंस 108 को हादसे की सूचना दी। वहां पर मौजूद आस-पास के ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को बाहर निकाला गया। जिसके बाद 108 से सभी को कोंडागांव जिला अस्पताल लाया गया। फिलहाल पुलिस सभी के नाम पता कर परिजनों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है।