12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा

चम्बल नदी के अप स्ट्रीम में मिले युवक-युवती के शव

चंबल नदी की अप स्ट्रीम में शनिवार सुबह एक युवक व युवती के शव मिले हैं। गोताखोर रेस्क्यू टीम ने दोनों शवों को निकाल कर पुलिस को सौंपा है। पुलिस ने शव एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए हैं। पुलिस मृतक युवती व युवक की शिनाख्त के प्रयास कर रही है।

Google source verification

कोटा. चंबल नदी की अप स्ट्रीम में शनिवार सुबह एक युवक व युवती के शव मिले हैं। गोताखोर रेस्क्यू टीम ने दोनों शवों को निकाल कर पुलिस को सौंपा है। पुलिस ने शव एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए हैं। पुलिस मृतक युवती व युवक की शिनाख्त के प्रयास कर रही है।

शिवघाट के यहां से दोनों शव निकाले

नगर निगम के गोताखोर चंगेज खान ने बताया कि सुबह 9 बजे करीब पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि अप स्ट्रीम में चंबल गार्डन बोट हाउस के पास चंबल नदी महिला का शव दिखाई दिया है। सूचना पर मौके पर पहुंचे। वहां महिला का शव दिखाई दे गया। महिला के शव के कुछ दूर एक युवक का भी शव पानी में दिखाई दिया। गोताखोर रेस्क्यू टीम ने दोनों शवों को पुलिस की मौजूदगी में हजीरा बस्ती शिवघाट के यहां से दोनों शव निकाले गए।

युवक के पास मिला एटीएम कार्ड

गोताखोर चंगेज खान ने बतया कि दोनों शव फूले हुए हैं। इससे प्रतीत होता है कि दोनों शव दो से तीन दिन तक पानी में रहे है। बाद में पानी की सतह पर आए। हुलिए से दोनों शव 20 से 25 साल उम्र के हैं। युवक के पास एटीएम कार्ड मिला है। दीपक सैन लिखा है। दादाबाड़ी थाना पुलिस ने दोनों शव मोर्चरी में रखवाकर शिनाख्त केे प्रयास किए जा रहे हैं।