scriptजब महिसासुर का वध करने माता ने सीधे स्वर्ग से इस पहाड़ी पर लगाई थी छलांग फिर…… | whem murder of mahisasur durga mata jump from swarg | Patrika News
कोंडागांव

जब महिसासुर का वध करने माता ने सीधे स्वर्ग से इस पहाड़ी पर लगाई थी छलांग फिर……

यहां पत्थर में श्रद्धालुओं द्वारा सिक्का चिपकाया जाता है अगर सच्चे मन से सिक्का चिपकाते है और सिक्का चिपक जाता है तो उनकी मनोकामना पूर्ण होती है।

कोंडागांवApr 08, 2019 / 03:40 pm

Badal Dewangan

महिसासुर का वध करने माता ने सीधे स्वर्ग से

जब महिसासुर का वध करने माता ने सीधे स्वर्ग से इस पहाड़ी पर लगाई थी छलांग फिर……

Kondagaon Farsgaon – पौराणिक दंत कथाओं के अनुसार मां दुर्गा एवं महिषासुर दानव का संग्राम अनवरत कई दिनों तक पृथ्वी आकाश और पाताल में चलता रहा महिषासुर दानव अपनी कपट माया से मां दुर्गा के वार से बचने यहां-वहां छिपता फिर रहा था । इस छिपा छिपी में महिषासुर दानव इस पहाड़ में भी छुपने आया था। मां दुर्गा को इसकी जानकारी हुई। वह भी इस दानव का पीछा करते हुए इस पहाड़ की चोटी में भयंकर हुंकार के साथ अपनी पैर रखे इस वजह से एक भारी शिलाखंड में माँ के पदचिन्ह बन गए।
इस पहाड़ मे मां दुर्गा और महिषासुर का द्वंद युद्ध हुआ था। जो महिषाद्वंद के नाम से जाना जाता था। जिसका कालांतर में महिषाद्वंद शब्द का अपभ्रंश होते.होते क्षेत्रीय बोली में भैसादोंद कहा जाने लगा। ठुनठुनी पत्थर की भी है अलग मान्यता।
मंदिर परिसर एवं भैसादोंद के बीच ठुनठुनी पत्थर जिसे स्थानीय लोग कौड़ी धुसी बोलते हैंए नामक एक पत्थर है जो दूसरे छोटे पत्थर से बजाने पर ठुन ठुन की आवाज आती है। पौराणिक मान्यता के अनुसार यहां पत्थर में श्रद्धालुओं द्वारा सिक्का चिपकाया जाता है और ऐसा मान्यता है कि अगर सच्चे मन से मन्नत कर सिक्का चिपकाते हैं तो उस का सिक्का चिपक जाता है और उनकी मनोकामना पूर्ण होती है।

Home / Kondagaon / जब महिसासुर का वध करने माता ने सीधे स्वर्ग से इस पहाड़ी पर लगाई थी छलांग फिर……

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो