scriptCG Breaking : लाख बीनने गई महिला का खूंखार भालू से सामना, जानिए फिर क्या हुआ… | woman who had taken lakh to face the dreaded bears know what happend | Patrika News
कोंडागांव

CG Breaking : लाख बीनने गई महिला का खूंखार भालू से सामना, जानिए फिर क्या हुआ…

वनमंडल केशलकाल के खालेबेदी का मामला, पति के साथ जंगल गई थी महिला, फिर अन्य महिला के साथ लौट रही थी घर।

कोंडागांवJan 25, 2018 / 10:50 pm

Eshwar Prashad Panigrahi

महिला का खूंखार भालू से सामना...

महिला का खूंखार भालू से सामना…

केशकाल. स्थानीय वनमंडल के तहत ग्राम धनोरा कोरकोटी के ग्राम खालेबेदी में लाख बीनने गई महिला पर गुरूवार को भालू ने हमला बोल दिया। भालू के हमले से 40 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही वन अमला मौके पर पहुंच गया।
यह भी पढ़ें
CG Breaking ! रफ्तार का कहर, दो दर्जन से अधिक स्कूली बच्चे घायल, चपेट में कई वाहन

लाख इक_ा कर लौट रही थी घर
मिली जानकारी अनुसार केशकाल के खालेबेदी निवासी फगड़ूराम अपने पत्नी सुधनीबाई के साथ गुरूवार की दोपहर जंगल की ओर निकले थे। वे दोनों जंगल मे रोजाना की तरह लाख निकालने में लगे थे। जहां लाख इक_ा कर वापसी के दौरान फगड़ूराम पहले ही घर के लिए निकल गया था। वहीं पत्नी गांव की ही एक महिला के साथ अपने घर वापस जा रही थी। तभी अचानक जंगल के अंदर एक भालू ने महिला पर हमला कर दिया।
यह भी पढ़ें
मौसम ने लिया यूटर्न, आने वाले दिनों में ठंड को लेकर वैज्ञानिकों ने की ये बड़ी भविष्यवाणी

हाथ-पैर व सिर छोड़ पूरा शरीर नोंच-नोंच कर खा गया
वहीं घटना को देख साथी महिला भाग गई लेकिन भालू महिला को घायल कर मार डाला और उसके शरीर का हाथ, पैर और सिर को छोड़ पूरा शरीर को खा लिया। इस दर्दनाक हादसे की जानकारी लगते ही वन विभाग का अमला भी घटना स्थल पहुंच गया। जिसके बाद महिला की बचे हुए हिस्से को एकत्र किया गया। वहीं गुरूवार की शाम होने के कारण पोस्टमार्टम नही हो पाया ।
यह भी पढ़ें
शर्मनाक: दरवाजा खटखटाने की आवाज सुनकर बच्ची बोली- मां मैं यहां हूं, फिर जो नजर आया.

हादसे के बाद मची अफरा-तफरी
इस हादसे के बाद से इलाके में व आसपास के पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई है। ग्रामीण काफी डरे सहमें नजर आए। भालू के आतंक से केशकाल में अफरा-तफरी मच गई है। पुलिस भी मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है।

Home / Kondagaon / CG Breaking : लाख बीनने गई महिला का खूंखार भालू से सामना, जानिए फिर क्या हुआ…

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो