scriptरिकवरी कर लौट रहे फाइनेंस कंपनी के दो कर्मियों से 1.37 लाख की लूट, जांच में जुटी पुलिस | 1.37 Lakh robbed from two personnel of Finance Company | Patrika News
कोरबा

रिकवरी कर लौट रहे फाइनेंस कंपनी के दो कर्मियों से 1.37 लाख की लूट, जांच में जुटी पुलिस

वापस लौटते समय ग्राम फूलसरी के जंगल रास्ते से वापस आते समय चार अज्ञात युवकों ने रोकवाकर मारपीट करने लगे। वसूली की रकम 1 लाख 37 हजार 716 रुपए व खुद का पांच सौ रुपए, दो मोबाइल और एटीएम समेत अन्य कागज ले भागे।

कोरबाDec 14, 2020 / 05:32 pm

Karunakant Chaubey

रिकवरी कर लौट रहे फाइनेंस कंपनी के दो कर्मियों से 1.37 लाख की लूट, जांच में जुटी पुलिस

रिकवरी कर लौट रहे फाइनेंस कंपनी के दो कर्मियों से 1.37 लाख की लूट, जांच में जुटी पुलिस

कोरबा. रिकवरी कर वापस लौट रहे फाइनेंस कंपनी के दो कर्मियों से चार लोगों ने रास्ता रोककर 1.37 लाख रुपए, दो मोबाइल और एटीएम कार्ड भी ले भागे। आरोपियों ने दोनों कर्मियों से मारपीट भी की। किसी तरह पीड़ित श्यांग थाना पहुंचकर केस दर्ज कराया। पुलिस आरोपियों की खोजबीन में जुट गई है।

ग्राम बिर्रा जिला जांजगीर चांपा का रहने वाला अशोक देवांगन अन्नपूर्णा फायनेंस प्रा.लि. धरमजयग में एफसीओ के पद पर कार्यरत है। शनिवार को अपने सहकर्मी नीरज शुक्ला के साथ ग्राम फूलसरी बाइक क्रमांक सीजी 12 एल 8581 से वसूली के लिए गया हुआ था।

वापस लौटते समय ग्राम फूलसरी के जंगल रास्ते से वापस आते समय चार अज्ञात युवकों ने रोकवाकर मारपीट करने लगे। वसूली की रकम 1 लाख 37 हजार 716 रुपए व खुद का पांच सौ रुपए, दो मोबाइल और एटीएम समेत अन्य कागज ले भागे। द्वारा वसूली रकम 137716/- रूपये स्वयं का 500/- रूपये एक नग मोबाईल, ए.टी.एम. कार्ड, आधार कार्ड, वोटर कार्ड मारपीट कर लूट लिया गया है।

अशोक देवांगन ने बताया कि रिकवरी पूरा होने के बाद जब धरमजयगढ़ के लिये वापस आ रहे थे तभी एक व्यक्ति फूलसरी और गिरारी के बीच कच्ची रास्ते में सड़क पर एक युवक खड़ा हुआ था। उसने बाइक रुकवाई। बाइक रोकते ही उसने जोर से धक्का मारकर नीचे गिरा दिया। इसी बीच छिपे हुए तीन अन्य लोग भी आ धमके।

तीनों युवक डण्डे लेकर मारना शुरु कर दिया। बाइक में पीछे बैठा नीरज शुक्ला वहां से जान बचाकर निकल कर भाग गया। लेकिन चालक गाड़ी में फंस गया था। इसलिये पकड़ कर फिर मारने लगे फिर रकम, मोबाईल, पर्स लूट लिया गया।।

आरोपी शातिर, पीछा मत करे इसलिए बाइक की चाबी भी ले भागे

चारों आरोपी बेहद ही शातिर थे। लूट की घटना को अंजाम देने के बाद भागते समय बाइक की चाबी भी ले भागे। ताकि उनका कोई पीछा नहीं कर सके। ग्रामीणों की मदद से डायल 112 की टीम को फोन कर सहायता मांगी। टीम वहां पहुंची फिर श्यांग थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

हर दिन जाते थे वसूली में, पहले से ताक लगाकर बैठे थे आरोपी

दोनों ही कर्मी धरमजयगढ़ से प्रतिदिन वसूली के लिए कोरबा जिले के दुरस्थ अंचलों के गांव आते थे। लोन देने और वसूली करने के बाद शाम तक वापस लौटते थे। दोनों किस मार्ग से आते-जाते थे ये आरोपियों को मालूम था। ताक लगाकर आरोपी छिपे हुए थे। मौका लगते ही वारदात को अंजाम दे दिया।

दूसरी लूट की घटना, पत्थलगांव के गिरोह पर पुलिस जता रही आंशका

पिछले 10 दिन में यह लूट की दूसरी घटना है। रिस्दी में रिटायर्ड वन कर्मी से हुई 25 हजार की लूट की घटना के आरोपी अब तक पकड़ में नहीं आए हैं। इसी बीच 1.37 लाख की लूट की घटना हो गई। इधर रायगढ़ जिले में भी लूट और उठाईगिरी की कई घटनाएं हो चुकी है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि पत्थलगांव का गिरोह है जो दोनों ही जिले में सक्रिय होकर लूट की घटना को अंजाम दे रहा है।

Home / Korba / रिकवरी कर लौट रहे फाइनेंस कंपनी के दो कर्मियों से 1.37 लाख की लूट, जांच में जुटी पुलिस

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो