scriptGF की शादी के बाद मिलने पहुंच गया आशिक, भागने की चल रही थी प्लानिंग, भाई को नहीं आया रास, तो चार दोस्तों के साथ मिलकर लगा दिया ठिकाना | After marriage, lover reached to the bride to meet privately | Patrika News
कोरबा

GF की शादी के बाद मिलने पहुंच गया आशिक, भागने की चल रही थी प्लानिंग, भाई को नहीं आया रास, तो चार दोस्तों के साथ मिलकर लगा दिया ठिकाना

– पांच आरोपी गिरफ्तार, सभी के खिलाफ हत्या व सबूत छिपाने का केस दर्ज

कोरबाMay 07, 2019 / 10:58 am

Vasudev Yadav

GF की शादी के बाद मिलने पहुंच गया आशिक, भागने की चल रही थी प्लानिंग, भाई को नहीं आया रास, तो चार दोस्तों के साथ मिलकर लगा दिया ठिकाना

यह दुल्हन के भाई को पसंद नहीं आया

कोरबा. पति संग साथ फेरे लेने के बाद दुल्हन अपने प्रेमी के साथ कोठार में बातचीत करते धरी गई। दुल्हन का प्रेमी अपने साथ भागने के लिए दुल्हन पर दबाव बना रहा था। यह दुल्हन के भाई को पसंद नहीं आया। भाई ने चार अन्य दोस्तों के साथ मिलकर प्रेमी का गला घोंट दिया। शव को उठाकर जंगल में फेंक दिया था।
एसपी जितेन्द्र सिंह मीणा ने बताया नेवसा के जंगल में युवक की हत्या कर फेंकी गई लाश की गुत्थी सुलझ गई है। पांच युवकों को गिरफ्तारी किया है। सभी के खिलाफ हत्या और सबूत छिपाने का केस दर्ज है।
एसपी ने बताया कि 30 अप्रैल को दोहपर ग्राम मांगामार दीपका में रहने वाला संजय आंडिल अपने राकेश, रामाकांत और अभिषेक के साथ एक शादी में शामिल होने हरदीबाजार के नेवसा पहुंचा था। नेवसा में रहने वाली एक युवती से संजय का प्रेम संबंध था। उसी दिन युवती की शादी थी। दोपहर के बाद राकेश और रामाकांत घर लौट गए थे। संजय और अभिषेक शादी में शामिल होने के लिए रूक गए थे। 30 अप्रैल की रात युवती परिणयसूत्र में बंध गई।
Read more : GF की शादी तय होने की खबर सुनते ही चोरी-छिपे मिलने पहुंचा BF, जब घरवालों ने पकड़ लिया इस हाल में तो…

उसने पति के साथ सात फेरे लिये। इसी रात लगभग तीन बजे सात फेरे लेने के बाद दुल्हन अपने घर के पीछे बाड़ी में प्रेमी संजय के साथ बातचीत कर रही थी। इसमें संजय अपनी प्रेमिका को पति को छोड़कर अपने साथ भागने के लिए उकसा रहा था। उसपर दबाव बना रहा था। इसे दुल्हन के भाई ललित ने देख लिया। अपने चार दोस्तों को बुलाया। संजय की हाथ मुक्के और डंडे से पिटाई की। ललित ने संजय का गला दबा दिया। उसकी मौत हो गई। पांचों ने शव को छिपाने की योजना बनाई। संजय की लाश को हाथ में उठाकर पगडंडी सड़क के रास्ते नेवसा जंगल की ओर पहुंचे। टूरी पहरी जंगल में शव को छिपाकर फरार हो गए। लाश की पहचान होने के बाद पुलिस ने संजय के कातिलों को गिरफ्तार कर लिया है।

तीन हजार रुपए में मोबाइल बेचकर ले गया था गिफ्ट
पुलिस ने बताया कि 30 अप्रैल को संजय तीन अन्य साथियों के साथ पाली पहुंचा था। वहां उसने अपनी मोबाइल तीन हजार रुपए में बेची थी। पैसे से गिफ्ट खरीदकर अपनी प्रेमिका को देने के लिए नेवसा ले गया था।

पुरानी रिश्तेदारी
पुलिस को जांच में पता चला है कि संजय अभिषेक के साथ नेवसा गया था। वहां अभिषेक की पुरानी रिश्तेदारी है। संजय की हत्या में अभिषेक ने भी साथ दिया था। शव को जंगल में फेंकने के दौरान वह बाइक से सड़क पर रेकी कर रहा था। हालांकि अभीतक की जांच में पुलिस को पता चला है कि घटना क्षणिक आवेश से हुई थी। पहले कोई साजिश नहीं रची गई।

Home / Korba / GF की शादी के बाद मिलने पहुंच गया आशिक, भागने की चल रही थी प्लानिंग, भाई को नहीं आया रास, तो चार दोस्तों के साथ मिलकर लगा दिया ठिकाना

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो