scriptपानी की हर बूंद को सहेजने की कवायद, अमृतम् जलम् अभियान में जुटे नगरवासी | Amritam Jalam : Cleaning pond | Patrika News
कोरबा

पानी की हर बूंद को सहेजने की कवायद, अमृतम् जलम् अभियान में जुटे नगरवासी

– लोगों ने अपने हाथ से तालाब में फैली पॉलिथीन, पत्थर के टुकड़े, प्लास्टिक की थैलियां आदि को बाहर निकाला।

कोरबाMay 26, 2019 / 02:20 pm

Vasudev Yadav

पानी की हर बूंद को सहेजने की कवायद, अमृतम् जलम् अभियान में जुटे नगरवासी

पानी की हर बूंद को सहेजने की कवायद, अमृतम् जलम् अभियान में जुटे नगरवासी

कोरबा. जन-जन को बताना है। बूंद-बूंद पानी बचाना है। जल ही जीवन और पानी के बिना सब सून। इस लक्ष्य के साथ रविवार को मुड़पार तालाब की सफाई करने बड़ी संख्या में स्थानीय लोग पत्रिका के महाभियान अमृतम् जलम् से जुडऩे पहुंचे। तालाब की सफाई की। तालाब में फैली गंदगी को उठाकर बाहर निकाला।
रविवार सुबह लगभग छह बजे लोग श्रम दान करने पहुंचे। धीरे-धीरे कारवां बढ़ता चला गया। लोगों ने अपने हाथ से तालाब में फैली पॉलिथीन, पत्थर के टुकड़े, प्लास्टिक की थैलियां आदि को बाहर निकाला। कचरा तालाब से बाहर निकालकर डिस्पोजल किया। स्वंय सेवी संगठन प्रेरणा और प्रेरणा महिला मंडल पॉवर हाइट्स की सदस्य भी शामिल हुए।
पानी की हर बूंद को सहेजने की कवायद, अमृतम् जलम् अभियान में जुटे नगरवासी
वार्ड के पार्षद राजा गुप्ता ने पत्रिका समूह द्वारा चलाए जा रहे आमृतम् जलम् अभियान की तारीफ की। कहा कि इससे तालाब को संवारने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर कल्पना मिश्रा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। पिछले हफ्ते आमृतम् जलम् अभियान की शुरूवात पोड़ी बहार स्थित तालाब की सफाई से चालू हुआ था।

Home / Korba / पानी की हर बूंद को सहेजने की कवायद, अमृतम् जलम् अभियान में जुटे नगरवासी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो