scriptबालको परिवार ने कूलिंग टॉवर परिसर में रोपे पौधे | Balco family planted plants in the cooling tower complex | Patrika News

बालको परिवार ने कूलिंग टॉवर परिसर में रोपे पौधे

locationकोरबाPublished: Jul 21, 2017 07:38:00 pm

हरियाली संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ राज्य शासन ने ‘हरियर छत्तीसगढ़ वृक्षारोपण महाअभियान संचालित किया है।

Balco family planted plants in the cooling tower c

Balco family planted plants in the cooling tower complex

बालकोनगर. हरियाली संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ राज्य शासन ने ‘हरियर छत्तीसगढ़ वृक्षारोपण महाअभियान संचालित किया है।

अभियान में भागीदारी करते हुए आज बालको परिवार ने अपने कूलिंग टॉवर परिसर में विभिन्न प्रजातियों के 100 पौधे रोपे। इस वर्ष बालको प्रबंधन ने बालकोनगर क्षेत्र में लगभग 15000 पौधे रोपने का लक्ष्य रखा है।

पौधा रोपण अभियान में छत्तीसगढ़ राज्य पर्यावरण संरक्षण मंडल के सहायक अभियंता विजय सिंह पोर्ते, बालको के ऊर्जा प्रमुख जी वेंकटरेड्डी, मानव संसाधन प्रमुख मेजर कुमुद कुमार, 1200 मेगावॉट विद्युत संयंत्र प्रमुख आशुतोष द्विवेदी, 540 मेगावॉट विद्युत संयंत्र प्रमुख आरके धनचोलिया, औद्योगिक स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं पर्यावरण प्रमुख कृष्णा वी कुलकर्णी, विधि प्रमुख पंकज कपूर, लॉजिस्टिक्स प्रमुख राजीव शर्मा, विद्युत परियोजना महाप्रबंधक दीपक नारंग, पर्यावरण सह महाप्रबंधक अजय शर्मा, वेदांत एल्यूमिनियम लिमिटेड झारसुगड़ा की डॉ. सविता स्वाईन, बालको अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक सिन्हा सहित अनेक बालको अधिकारियों, कर्मचारियों और ठेका कामगारों ने भागीदारी की।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो