scriptभागीरथी वर्मा को बालको व बांकीमोंगरा जोन, तो उपाध्याय होंगे भवन अधिकारी | Bhagirathi Verma will be given charge of Balco and Bankimongra Zone | Patrika News
कोरबा

भागीरथी वर्मा को बालको व बांकीमोंगरा जोन, तो उपाध्याय होंगे भवन अधिकारी

नगर निगम में अधिकारियों को नया कार्य आंवटन किया गया है। हाल ही में कोरबा निगम में पदस्थ हुए भागीरथ वर्मा को बालको और बांकीमोंगरा जोन का प्रभार

कोरबाOct 12, 2017 / 11:33 am

Rajkumar Shah

नगर निगम में अधिकारियों को नया कार्य आंवटन किया गया

नगर निगम में अधिकारियों को नया कार्य आंवटन किया गया है। हाल ही में कोरबा निगम में पदस्थ हुए भागीरथ वर्मा को बालको और बांकीमोंगरा जोन का प्रभार

कोरबा. नगर निगम में अधिकारियों को नया कार्य आंवटन किया गया है। हाल ही में कोरबा निगम में पदस्थ हुए भागीरथ वर्मा को बालको और बांकीमोंगरा जोन का प्रभार दिया गया है, तो वहीं ईई आर के माहेश्वरी को दर्री जोन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

नगर निगम के सभी वरिष्ठ अफसरों के बीच लंबे समय से नया कार्य आंबटन की अटकलें लगाई जा रही थी। आयुक्त ने पुराने ईई व जो तबादले के बाद आए एसई व ईई की पदस्थापना जारी की गई। इसके मुताबिक एसई भागीरथी वर्मा को बालको बांकीमोंगरा जोन व प्रधानमंत्री आवास योजना दिया गया है।
वहीं ईई ग्यास अहमद को कोरबा व टीपीनगर जोन, विद्युत शाखा, भंडार शाखा सहित पूर्व के सभी समस्त कार्य यथावत रहेंगे। इसी प्रकार प्रभारी कार्यपालन अभियंता एनएन उपाध्याय को योजना शाखा, कोसाबाड़ी जोन प्रभारी, भवन अधिकारी, कार्यपालन अभियंता आर के महेश्वरी को जलप्रदाय के साथ दर्री जोन का जोन कमिश्नर व पूर्व के सभी कार्य यथावत रहेंगे।
इसी तरह कई सहायक अभियंताओं को भी इधर से उधर किया गया है। डीसी सोनकर को दर्री जोन से फिर एक बार कोरबा जोन लाया गया है। सोनकर को काफी विवाद की वजह से दर्री भेजा गया था। इसी तरह एपी शुक्ला को कोरबा जोन से कोसाबाड़ी जोन, ह्दयराम बद्येल को दर्री जोन भेजा गया है। वहीं के पी दहायत से कोसाबाड़ी जोन का अतिरिक्त प्रभार हटा लिया गया है। योगेश राठौर को ईई ग्यास अहमद के साथ अटैच किया गया है।

गिनती के गए रायपुर, बाकी छुटट्ी मनाते रहे– रायपुर में सभी कर्मचारियों व अधिकारियों को पहुंचना था, लेकिन कोरबा निगम से सिर्फ छत्तीसगढ़ स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ के ही पदाधिकारी गए। इसके अलावा अधिकांश कर्मचारी बुधवार को छुटट्ी मनाते रहे। ठेका मजदूरों के भरोसे जरूरी काम चलाया गया। सफाई, पेयजल से जुड़े अफसर ही अनौपचारिक रूप से व्यवस्था में लगे रहे।

अन्य चारों ही निकायों में चलता रहा कामकाज– नगर निगम कोरबा के आलावा अन्य चारों निकाय नगर पालिका दीपका, नगर पालिका कटघोरा, छुरी नगर पंचायत और पाली नगर पंचायत में एक दिवसीय हड़ताल का असर नहीं दिखा। पालिका व पंचायत के कर्मचारी हड़ताल पर नहीं रहे। कामकाज सामान्य तरीके से चलता रहा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो