scriptचुनाव जीतने भाजपा ने स्टार प्रचारकों को मैदान में उतारा, 11 नवंबर से शुरू होगा दौरा, पढि़ए किस तारीख को किसकी सभा | CG Assembly Election 2018 Manoj Tiwari's gathering on 11th November | Patrika News

चुनाव जीतने भाजपा ने स्टार प्रचारकों को मैदान में उतारा, 11 नवंबर से शुरू होगा दौरा, पढि़ए किस तारीख को किसकी सभा

locationकोरबाPublished: Nov 09, 2018 10:04:45 pm

Submitted by:

Shiv Singh

– रामपुर सीट पर भाजपा के प्रत्याशी ननकीराम कंवर का प्रचार करने आएंगी स्मृति इरानी

CHHATTIIONSGARH ELECT

चुनाव जीतने भाजपा ने स्टार प्रचारकों को मैदान में उतारा, 11 नवंबर से शुरू होगा दौरा, पढि़ए किस तारीख को किसकी सभा

कोरबा. विधानसभा की कोरबा सीट पर जीत दर्ज करने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने स्टार प्रचारकों को मैदान में उतार दिया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व भाजपा के फायर ब्रांड नेता योग आदित्य नाथ १४ नवंबर को कोरबा आ रहे हैं। घंटाघर मैदान में योगी एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसकी तैयारी चालू हो गई है।
भाजपा ने जिले की चारों विधानसभा सीट पर स्टार प्रचारकों को उतारने का निर्णय लिया है। इसमें केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, कपड़ा मंत्री व सास भी कभी बहू थी सीरियल में मुख्य भूमिका निभा चुकी स्मृति इरानी, दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष, सांसद व भोजपुरी गायक मनोज तिवारी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ शामिल हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह कटघोरा के बांकीमोंगरा में कटघोरा से भाजपा प्रत्याशी लखनलाल देवांगन के लिए प्रचार करेंगे।
यह भी पढ़ें
राजनीतिक दल चुनाव जीतने अपना रहे हथकंडे, पुलिस ने एक बोलेरो से चार पेटी देशी शराब किया जब्त

11 नवंबर से शुरू होगा दौरा
भाजपा के स्टार प्रचारकों को दौरा ११ नवंबर से चालू हो रहा है। ११ को भोजपुरी गायक मनोज तिवारी कोरबा के घंटाघर और दीपका में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। दीपका में ११ से ११.४५ बजे तक आमसभा करेंगे। कोरबा के घंटाघर में दोपहर १२.१५ से एक बजे आमसभा को लेंगे। उनका हेलीकॉप्टर मुड़ापार हेलीपेड पर उतरेगा। कोरब में तिवारी भाजपा प्रत्याशी विकास महतो व कटघोरा में लखनलजाल देवांगन के लिए मतदाता से वोट मांगेंगे।

कोरबा जिले में भोजपुरी भाषी लोगों की करीब ४५ से ५० हजार आबादी है। कोरबा विधानसभा में ३० से ३५ हजार वोटर हैं। भाजपा प्रत्याशी विकास की जीत में भोजपुरी वोटर की भूमिका काफी महत्वपूर्ण हो सकती है। भाजपा की नजर पूर्वांचल व भोजपुरी वोटर पर है। इसे ध्यान में रखते हुए पार्टी ने मनोज तिवारी को मैदान में उतारा है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो