scriptसीएसईबी-दर्री फोरलेन सडक़ निर्माण में सामने आ रहे 11 व 33 केवी के खंभे | Construction of CSEB-darri Farlen Road | Patrika News
कोरबा

सीएसईबी-दर्री फोरलेन सडक़ निर्माण में सामने आ रहे 11 व 33 केवी के खंभे

25 से निगम हटाएगा इन खंभों को, उसके बाद शुरू होगा काम

कोरबाMay 21, 2019 / 12:07 pm

Vasudev Yadav

सीएसईबी-दर्री फोरलेन सडक़ निर्माण में सामने आ रहे 11 व 33 केवी के खंभे

सीएसईबी-दर्री फोरलेन सडक़ निर्माण में सामने आ रहे 11 व 33 केवी के खंभे

कोरबा. सीएसईबी चौक से दर्री बरॉज तक फोरलेन के निर्माण में ११ और ३३ केवी के खंभे आड़े आ रहे हैं। २५ मई से नगर निगम द्वारा इन खंभों को हटाया जाएगा। उसके बाद फोरलेन का काम शुरू होगा।
सडक़ निर्माण के लिए तेजी से काम चल रहा है। बरॉज से कोहडिय़ा तक सडक़ खोदकर गिट्टी बिछाने का काम शुरू हो चुका है। ध्यानचंद चौक से लेकर सीएसईबी चौक तक सडक़ किनारे ११ केवी और ३३ केवी के खंभे व तार बिछी हुई है। चौड़ीकरण के लिए अब ये खंभे आड़े आ रहे हैं। इस वजह से काम आगे नहीं बढ़ पा रहा है। नगर निगम ने खंभों को पीछे शिफ्ट करने के लिए वितरण विभाग को पत्र लिखा था। वितरण विभाग ने खंभों को हटाने के लिए अनुमति दे दी है। आचार संहिता खत्म होने के बाद २५ मई से खंभों को हटाकर पीछे शिफ्ट की जाएगी।

खंभों को हटाने में खर्च होंगे अतिरिक्त 55 लाख
लगभग छह किलोमीटर तक खंभों व तार को पीछे शिफ्ट करने पर ५५ लाख खर्च होंगे। इसके लिए निगम को अतिरिक्त खर्च वहन करना होगा। पीछे शिफ्ट करने के लिए जगह नहीं मिला पा रही है। कहीं बस्ती आड़े आ रही है। तो कहीं नहर। हालांकि लाइन शिफ्टिंग का काम १५ से २० दिन तक चलेगा। उसके बाद काम शुरू होगा।

गड्ढे दो माह पहले खोदे गए, काम रूकने से बढ़ी परेशानी
फोरलेन निर्माण शुरू करने के लिए दो माह पूर्व ही मुख्य मार्ग के किनारे गड्ढे खोद गए हैं। इधर लाइन शिफ्टिंग नहीं होने की वजह से काम ठप्प है। सिंगल लेन सडक़ पर वाहनों की आवाजाही हो रही है। दुर्घटना की आंशका बनी हुई है। जब तक काम शुरू नहीं होगा तब तक परेशानी बनी रहेगी।

Home / Korba / सीएसईबी-दर्री फोरलेन सडक़ निर्माण में सामने आ रहे 11 व 33 केवी के खंभे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो