scriptसड़क पर मलबा फैलाने वाले 31 लोगों को निगम ने थमाया नोटिस | Corporation issues notice to 31 | Patrika News

सड़क पर मलबा फैलाने वाले 31 लोगों को निगम ने थमाया नोटिस

locationकोरबाPublished: Dec 10, 2018 12:21:39 pm

Submitted by:

Shiv Singh

समान नहीं हटाने पर निगम द्वारा अब सामग्री जब्त करने की भी कार्रवाई की जाएगी

समान नहीं हटाने पर निगम द्वारा अब सामग्री जब्त करने की भी कार्रवाई की जाएगी

समान नहीं हटाने पर निगम द्वारा अब सामग्री जब्त करने की भी कार्रवाई की जाएगी

कोरबा. सी एंड डी वेस्ट को लेकर निगम ने कार्रवाई शुरू कर दी है। सड़क पर मलबा फैलाने वाले 31 लोगों ने निगम ने नोटिस थमाया है। मलबा फैलाने और निर्माण सामग्री को सड़क पर डंप करने पर अब जुर्माना ठोंका जाएगा। वहीं समान नहीं हटाने पर निगम द्वारा अब सामग्री जब्त करने की भी कार्रवाई की जाएगी।

स्वच्छता को लेकर जनवरी में रैंकिग होनी है। इसके लिए ठोस एवं अपशिष्ठ प्रबंधन की नई गाइडलाइन के मुताबिक मुख्य मार्गों के साथ-साथ कॉलोनियों के बीच भी मलबा या फिर निर्माण सामग्री डंप करने पर प्रतिबंध किया गया है। अगर किसी को निर्माण कार्य के लिए सामग्री डंप करना है तो उसके लिए पहले निगम से अनुमति लेनी होगी। वहीं जगह ऐसी सुनिश्चित करनी होगी जिससे आने जाने वाले लोगों को परेशानी ना हो।
Read more : बड़ी चोरियों का नहीं हुआ खुलासा FIR तक सिमटी कार्रवाई


वहीं नेट लगाकर काम कराया जाएगा। जिससे धूल ना उड़े। लेकिन शहर में जगह-जगह मलबे व निर्माण सामग्री डंप कर काम किया जा रहा है। महीनों तक मलबा सड़क पर पड़ा रहता है। इससे दुर्घटनाओं की भी आशंका रहती है। निगम ने इसके लिए शहर में सर्वे कर ऐसे जगहों को चिन्हित किया है। कुल 31 लोगों को नोटिस दिया गया है। साथ ही जल्द समान हटाने को कहा है। वहीं मलबा हटाने के लिए गाड़ी मुहैय्या कराई जा रही है। इसका शुल्क भी जमा करना होगा।


खुद निगम की निर्माण सामग्री सड़क पर डंप
एक तरफ जहां नगर निगम शहर में 31 लोगों को निर्माण व मलबा सड़क पर फैलाने को लेकर नोटिस जारी किया गया है। दूसरी तरफ खुद निगम के ठेकेदारों की मनमर्जी पर कार्रवाई नहीं हो रही है। सुभाष चौक से लेकर कोसाबाड़ी तक सौन्दर्यीकरण का काम चल रहा है। गिटट्ी रेत के साथ रविवार को मिटट्ी भी डंप कर दिया गया है। इससे लोगों को आने जाने में परेशानी हो रही है।


नगर निगम नहीं लेता बाधा शुल्क
इधर नगर निगम कोरबा द्वारा बाधा शुल्क नहीं लिया जाता है। अन्य निकायों मेें यह लागू है। दरअसल कितने दिन सड़क पर निर्माण सामग्री डंप किया गया है उससे सड़क पर बाधा हो रही है। उसका शुल्क अनिवार्य रूप से लेना चाहिए। इसके लागू होने से लोग खुद सड़क पर निर्माण सामग्री डंप नहीं करेंगे।


अगर आपका पालतू कुत्ता सड़क पर करता है गंदगी तो जुर्माना
इधर निगम ने अब पालतू कुत्ते, गाय या फिर अन्य पशु सड़क पर गंदगी करते हैं तो उसके लिए जिम्मेदार पशु मालिक को माना जाएगा। उसपर भी 10 रुपए से लेकर 50 रुपए तक जुर्माना ठोंका जाएगा। हालांकि निगम ने इसके लिए निर्देश जरूर दिया है लेकिन इसे पालन कैसे किया जाएगा। इसपर संशय की स्थिति है।


रेत, गिटट्ी, सीमेंट के परिवहन में भी ढंके त्रिपाल
चार दिन बाद निगम की टीम शहर के कई चौक-चौराहों पर सक्रिय होने वाली है। ट्रैक्टर व अन्य वाहनों से रेत, गिटट्ी, सीमेंट सहित अन्य समान परिवहन करते समय अब त्रिपाल ढंक कर चलना होगा। अगर समान सड़क पर गिरते हुए परिवहन होता है तो उसपर अब जुर्माना ठोंका जाएगा। इसके लिए निगम ने अब तैयारी शुरु कर दी है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो