scriptलिव इन रिलेशन में रह रहे कपल को माँ ने देखा इस हाल में तो चीख पड़ी, लोगों से मांगी मदद फिर… | Couple Drink poison in Chhattisgarh Korba | Patrika News
कोरबा

लिव इन रिलेशन में रह रहे कपल को माँ ने देखा इस हाल में तो चीख पड़ी, लोगों से मांगी मदद फिर…

ये दोनों लगभग डेढ़ माह से लाइव इन रिलेशनशिप ( couple in live-in relationship ) में रह रहे थे। पर अचानक ऐसा क्या हुआ दोनों के बीच की हालत आत्महत्या तक पहुँच गई ।

कोरबाJul 09, 2019 / 12:20 pm

Deepak Sahu

couple drink poison in chhattisgarh korba

couple drink poison in chhattisgarh korba

कोरबा. प्रेमी जोड़ों के साथ रहने , लड़ाई झगड़ा करने की बात आम है। मगर जब यही बातें बिगड़ने लगती है तो हालात बदलते देर नहीं लगती। छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। जिसमे प्रेमी जोड़ों ने कीटनाशक पी लिया। फिलहाल दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। ये दोनों लगभग डेढ़ माह से लाइव इन रिलेशनशिप ( couple in live-in relationship ) में रह रहे थे। पर अचानक ऐसा क्या हुआ दोनों के बीच की हालत आत्महत्या तक पहुँच गई ।
( couple drink poison )

पुलिस ने जोड़े का बयान किया दर्ज

पुलिस ने क़ानूनूी करवाई के तहत जब दोनों से पूछताछ की तो दोनों ने सिर्फ मानसिक तनाव को इसकी वजह बताई। हालांकि तनाव के कारण का पता नहीं चला है।
पुलिस ने बताया कि रजगामार चौकी क्षेत्र के गांव केरवां मेें रहने रहने वाला करण सिंह ने एक नाबालिग लडक़ी के साथ गांव में रहता है। दोनों करीब डेढ़ माह से साथ साथ रहते हैं। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे दोनों ने कीटनाशक का सेवन ( couple drink poison ) कर लिया जिसके बाद दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने करण और उसके साथ रहने वाली किशोरी का बयान दर्ज किया है। इसमें दोनों ने तनाव में आकर कीटनाशक पीना बताया है।
घर में कीटनाशक धान की फसल में छिडक़ाव के लिए रखा गया था। करण की मां ने सोमवार को दोनों के बीच किसी झगड़े से भी इनकार किया है। घटना के बाद हालत बिगडऩे पर जोड़े को डॉयल 112 की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती किया है।

हाल में हुई थी स्कूल छात्रा की ज़हर पिने की घटना

घर में बिना बताए शादी समारोह में शामिल होने पर बेटी को फटकार लगाना परिवार को भारी पड़ गया। जिसके बाद लडक़ी ने दो अन्य सहेलियों के साथ मिलकर कीटनाश पी लिया। तीनों को जिला अस्पताल मेें भर्ती किया गया है। दो हालत गंभीर बनी हुई है।
घटना विकासखंड करतला के एक गांव की है। बताया जाता है कि रविवार को गांव में एक परिवार के घर वैवाहिक कार्यक्रम था। इसमें शामिल होने तीन सहेलिया गई थी। उन्होंने घर वालों को जानकारी नहीं दी थी। शाम तक घर नहीं लौटने पर परिवार ने पतासाजी की। इसबीच एक नाबालिग लडक़ी रात लगभग आठ बजे घर लौटी। इसपर लडक़ी की मां ने नाबालिग बेटी को डांट फटकार लगाई। लडक़ी नाराज होकर रोने लगी। इसबीच नाबालिग लडक़ी की दो सहेलिया भी पहुंची। रोने का कारण पूछा। लडक़ी ने सहेलियों को कारण बताए।
इसके बाद रात लगभग साढ़े आठ बजे तीन घर से बाहर निकल गई। कीटनाशक पी लिया। थोड़ी देर बाद तीनों की तबियत खराब होने लगी। इसबीच परिवार ने खोजबीन की तो तीनों लड़कियों घर के बाहर गांव में मिली। उन्होंने पास के सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। इसमें नाबालिग लडक़ी और उसकी एक बालिग सहेली की हालत गंभीर बनी हुई है। नाबालिग लडकी कक्षा नौवीं में पढ़ती है। दो अन्य लड़कियां बालिग हैं। एक कक्षा ११वीं की छात्रा है। दूसरी ने पढ़ाई छोड़ दी है। अस्पताल की ओर से घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Home / Korba / लिव इन रिलेशन में रह रहे कपल को माँ ने देखा इस हाल में तो चीख पड़ी, लोगों से मांगी मदद फिर…

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो